West Bengal Breaking News : नदिया में बाइक शोरूम में डकैती, 6 लाख रुपये की लूट का आरोप
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
महुआ के खिलाफ साजिश के तहत लगाये गये आरोप : भाकपा
भाकपा (माले) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का समर्थन करते हुए दावा किया कि यह भाजपा द्वारा उनके (महुआ) खिलाफ चलाया गया ‘चरित्र हनन’ अभियान है. महुआ मोइत्रा संसद में सवाल पूछने के बदले रिश्वत लेने के आरोपों का सामना कर रही हैं. दीपांकर भट्टाचार्य ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि महुआ मोइत्रा को नरेंद्र मोदी नीत सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के खिलाफ संसद में अपने जोरदार भाषणों के लिए जाना जाता है. उन्होंने दावा किया कि यह ‘महुआ मोइत्रा के खिलाफ चरित्र हनन अभियान है.’ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई ने आरोप लगाया है कि रियल एस्टेट से लेकर ऊर्जा तक के विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले हीरानंदानी समूह के सीइओ दर्शन हीरानंदानी ने संसद में सवाल पूछने के लिए मोइत्रा को पैसे दिये थे. महुआ मोइत्रा ने उनके खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
सिउड़ी में सोलह वर्षीय किशोर का फंदा से झूलता शव मिला
बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना इलाके के केंदुआ दासपाड़ा में सोलह वर्षीय एक बालक तोतन दास का फंदे से झूलता शव पाया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल में भेज दिया है. घटना को लेकर परिवार में मातम है. आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है.
दुकान से जहरीले सांप को वन विभाग ने बरामद किया
पूर्व बर्दवान जिले के भातार में एक दुकान से एक विषाक्त सांप मिलने से दुकान के कर्मियों में दहशत फैल गयी. इस घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सांप को बरामद कर अपने साथ ले गये.
नदिया में बाइक शोरूम में डकैती, 6 लाख रुपये की लूट का आरोप
नदिया जिला के कृष्णानगर में दुर्गा पूजा के बाइक शोरूम में डकैती. करीब छह लाख रुपये नकद लूटने का आरोप. कैश काउंटर का दरवाजा तोड़कर लूटपाट का आरोप. कृष्णानगर कोतवाली थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की तलाश कर रही है.
मंत्री बेचाराम मन्ना ने की पूजा
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के वन काठी अंचल स्थित श्यामारूपा मंदिर में मंगलवार को राज्य के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मन्ना ने पूजा अर्चना की. कांकसा के गढ़ जंगल में श्यामा रूपा मंदिर में दशमी की दोपहर को वह मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस की कड़ी तैनाती मंदिर परिसर में की गयी थी. मंत्री ने राज्य की शांति और विकास के साथ विश्व शांति की कामना करते हुए पूजा अर्चना की.
कोलकाता में फिर डेंगू से 1 मौत
कोलकाता में फिर डेंगू से 1 मौत हाे गई. इस बार वार्ड नंबर 104 निवासी ममनी नस्कर की मौत हो गयी. संतोषपुर की रहने वाली 45 वर्षीय महिला को चतुर्थी पर ईएम बाइपास के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पांचवें दिन उनकी मृत्यु हो गई. उन्हें सिर्फ 17 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मृत्यु प्रमाण पत्र में डेंगू का उल्लेख है. अधिकारी के मुताबिक, डेंगू से मरने वालों की संख्या 65 तक पहुंच गई है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए