ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News : आसनसोल के सालानपुर में पेट्रोल भराने आए तीन लोगों ने पंप पर की फायरिंग

Updated at : 14 Sep 2023 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News : आसनसोल के सालानपुर में पेट्रोल भराने आए तीन लोगों ने पंप पर की फायरिंग

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:49 PM. 14 Sept 236:49 PM. 14 Sept

सालानपुर में पेट्रोल पंप पर चली गोली

पश्चिम बंगाल के सालानपुर थाना क्षेत्र के जमारी मोड़ के पास आयुष फिलिंग सेंटर इंडियन पेट्रोल पंप पर डेंडुआ दिशा से तीन युवक आये और स्कूटी में पेट्रोल भरवाया. पेट्रोल भरवाने के बाद जब उन्होंने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने पेट्रोल पंप की एक महिला कर्मी को पकड़ लिया. उन्हें आग्नेयास्त्र दिखाया. वे कुछ दूर गए और दो राउंड फायरिंग की. बताया जाता है कि जब लोग एकत्र हुए वह वहां से फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रिपोर्ट : राम कुमार (आसनसोल)

5:48 PM. 14 Sept 235:48 PM. 14 Sept

बागुइहाटी : नाले से नवजात कन्या का शव बरामद

विधाननगर नगर निगम के 18 नंबर वार्ड के उदयन पल्ली इलाके में दो मकानों के बीच स्थित एक नाले से एक नवजात कन्या का शव बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक, एक मकान में रहनेवाली वृद्धा ने देखा कि उनके घर से पानी के पाइप से नाले में जानेवाला पानी अवरुद्ध हो गया था, तो नाले की सफाई के लिए गयी, तो देखा कि नाले में नवजात कन्या का शव पड़ा है. फिर तुरंत स्थानीय लोगों और क्लब को खबर दी गयी. मौके पर बागुइहाटी थाने की पुलिस भी पहुंची. यह घटना आखिर कैसे हुई, इसमें कौन लिप्त है, पुलिस इसका पता लगा रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. स्थानीय पार्षद इंद्रनाथ बागुइ ने बताया कि सुबह सात बजे खबर मिला था, फिर पुलिस को सूचना दी गयी थी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

5:48 PM. 14 Sept 235:48 PM. 14 Sept

बैग में छिपाकर कर रहे थे गांजा की सप्लाई, सियालदह स्टेशन के निकट तीन अरेस्ट

गुप्त जानकारी के आधार पर कोलकाता पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सियालदह स्टेशन के पास से बड़े पैमाने पर गांजा की सप्लाई करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद इसरार उर्फ गुड्डू (27), मेहताब आलम उर्फ अमन ( 19) और विकास वर्मा उर्फ गुलिया (26) बताये गये हैं. गिरफ्तार आरोपियों में गुड्डू हुगली के रिसड़ा का रहनेवाला है, वहीं मेहताब उत्तर 24 परगना के बेलघरिया इलाके का निवासी है, शेष विकास वर्मा दिल्ली के सरिता बिहार इलाके का निवासी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि बड़े पैमाने पर सियालदह स्टेशन के पास गांजा की सप्लाई होनेवाली है. इस जानकारी के बाद कोलकाता पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल एवं इंटाली थाने की पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर संदेह के आधार पर सियालदह स्टेशन के निकट प्रीपेड टैक्सी बूथ के पास खड़े तीन युवकों को रोका. उनकी तलाशी लेने पर भीतर ट्रॉली बैग में फूल एवं फल के पॉड में छिपाकर कुल 30 पैकेटों में 63.724 किलो गांजा बरामद किया गया. इसके अलावा आरोपियों के पास से कुल 2050 रुपये नकदी भी जब्त किये गये हैं. वे कहां से गांजा लेकर आये थे, इस गांजा का वे क्या करनेवाले थे, इस बारे में वे तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं.

रिपोर्ट : विकास कुमार गुप्ता (कोलकाता)

5:48 PM. 14 Sept 235:48 PM. 14 Sept

आसनसोल रेलपार के स्कूल में लाखों का गबन

आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 23 की पार्षद और वार्ड शिक्षा व स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष सीके रेशमा ने बाबू तालाब काजी नजरूल फ्री प्राइमरी स्कूल के प्रभारी शिक्षक और एसएसएमईएचसी के सचिव मोहम्मद सईद आलम कादरी के खिलाफ लाखों के गबन का आरोप लगाया है. पार्षद और आरोपी शिक्षक का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है.

रिपोर्ट : राम कुमार (आसनसोल)

5:48 PM. 14 Sept 235:48 PM. 14 Sept

भाजपा विधायकों को लेना ही होगा बढ़ा हुआ वेतन

पश्चिम बंगाल में 7 सितंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में विधायकों का वेतन बढ़ाने के फैसले की घोषणा की थी. उस घोषणा के साथ ही विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि गेरुआ शिविर के विधायक बढ़ा हुआ वेतन नहीं लेंगे. लेकिन बीजेपी संसदीय दल ने जांच के बाद पाया कि विधानसभा में बढ़ा हुआ वेतन न लेने का कोई कानून या नियम नहीं है.ऐसे में विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के विधायकों को न चाहते हुए भी बढ़ी हुई सैलरी लेनी पड़ रही है. भाजपा के संसदीय दल के अधिकांश सदस्य पहली बार विधायक बने हैं. मुट्ठी भर विधायक ऐसे हैं जो विधान सभा के सदस्य भी थे. इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं थी.

5:48 PM. 14 Sept 235:48 PM. 14 Sept

स्कूल भर्ती भ्रष्टाचार मामले में  लीप्स एंड बाउंड्स संपत्ति अब जांच के दायरे में

स्कूल भर्ती भ्रष्टाचार के लिए लीप्स एंड बाउंड्स संपत्ति अब जांच के दायरे में है. हाईकोर्ट ईडी के समक्ष लीप्स एंड बाउंड्स की संपत्ति की जांच करेगा.

5:48 PM. 14 Sept 235:48 PM. 14 Sept

विमान, सलीम और शतरूप को मिली जमानत

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष द्वारा दायर मामले में वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस, माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और पार्टी नेता शतरूप घोष अदालत में पेश हुए. गुरुवार को तीनों माकपा नेताओं को बैंकशाल कोर्ट से जमानत मिल गई है.राज्य तृणमूल के महासचिवों में से एक कुणाल ने माकपा के युवा नेता शतरुप द्वारा 22 लाख रुपये की कार खरीदने पर सवाल उठाया था.

5:48 PM. 14 Sept 235:48 PM. 14 Sept

पुलिस बनकर अपराधियों ने आईएसपी अधिकारी के घर में की लूट

आसनसोल में सेल आईएसपी जीएम वेनुगोपाल राव के घर पर पुलिस बनकर लूटकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी फ्लैट से निकल भागने में कामयाब हो गये. घटना की जानकारी हीरापुर थाने में दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी गई है. अपराधियों ने सेल आईएसपी के जीएम घर पर लाखों का समान लूट कर फरार हो गये.

रिपोर्ट : संतोष विश्वकर्मा (आसनसोल)

2:35 PM. 14 Sept 232:35 PM. 14 Sept

दुर्गापूजा के दौरान बिजली आपूर्ति सेवा नहीं होगी बाधित

पश्चिम बंगाल में पिछले दस वर्षों में बिजली वितरण कंपनी का पूजा से बिजली कनेक्शन लगभग दोगुना हो गया है. यह बात कहते हुए बिजली मंत्री अरूप विश्वास ने दावा किया है कि इस बार कनेक्शन की मांग और ज्यादा बढ़ सकती है. पूजा की तैयारी को लेकर उन्होंने बिजली कंपनियों के साथ बैठक की. बाद में कहा उस समय राज्य भर में निर्बाध बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं होगी. राज्य, केंद्र और निजी कंपनियों की दैनिक उत्पादन क्षमता 10,320 मेगावाट होगी, जो मांग से कहीं अधिक है.

2:35 PM. 14 Sept 232:35 PM. 14 Sept

स्पेन दौरे के दौरान ममता आज मैड्रिड में ला लीगा के अध्यक्ष से करेंगी मुलाकात

स्पेन दौरे के दौरान ममता बनर्जी आज मैड्रिड में ला लीगा के अध्यक्ष के साथ बैठक कर रही हैं. स्पेन की राजधानी कलकत्ता से साढ़े तीन घंटे पीछे है. इस दिन बंगाल की मुख्यमंत्री मैड्रिड की सड़कों पर कुछ देर के लिए टहलीं. दोपहर में बंगाल की पुस्तक मेला समिति और स्पेनिश प्रकाशन गृह के प्रमुखों के साथ बैठक है. इसके बाद शाम को ममता बनर्जी ला लीगा के अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी. इस बैठक में सौरभ गांगुली भी मौजूद रहेंगे. सौरभ पहले ही लंदन से मैड्रिड पहुंच चुके हैं.

2:35 PM. 14 Sept 232:35 PM. 14 Sept

ईडी लीप्स एंड बाउंड्स मामले में सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंची हाईकोर्ट

ईडी ने लीप्स एंड बाउंड्स के कार्यालय में एक कंप्यूटर पर 16 फाइलों के मामले में सुरक्षा की मांग करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.

2:35 PM. 14 Sept 232:35 PM. 14 Sept

दत्तपुकुर में 30 टन अवैध पटाखे जब्त

उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर के नीलगंज के मोशपोल में अवैध पटाखे कारखाने में विस्फोट की घटना के बाद से पुलिस की सक्रियता बढ़ गयी है. जगह-जगह तलाशी अभियान अभी भी जारी है. इसी क्रम में दत्तपुकुर थाने के नीलगंज के फतयाबाद इलाके में बुधवार देर शाम पुलिस ने अभियान चलाकर दो घरों से 30 टन अवैध पटाखे जब्त किये हैं. दोनों घर की दो महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है.

2:35 PM. 14 Sept 232:35 PM. 14 Sept

एसिड अटैक की पीड़िता को 7.5 लाख का मुआवजा देने का आदेश

कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश शेखर बॉबी सराफ ने एक एसिड अटैक पीड़िता को 750,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया. साथ ही न्यायाधीश ने कहा कि विकास और सुशासन के अलावा, राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने में भी पीछे है. न्यायाधीश ने राज्य सरकार से पूछा कि आखिर एसिड पीड़ित नाबालिगों को आर्थिक मदद देने में देरी क्यों हो रही है? न्यायाधीश ने बुधवार को एक मामले की सुनवाई में राज्य सरकार को अगले आठ हफ्ते के भीतर गाइडलाइन तैयार करने का निर्देश दिया है. साथ ही पीड़िता को चार सप्ताह के भीतर आर्थिक सहायता राशि देने का निर्देश दिया. न्यायाधीश शेखर बॉबी सराफ ने बताया कि ऐसे मामलों पर सरकार का उदासीन रवैया वास्तव में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अपमान है.

11:14 AM. 14 Sept 2311:14 AM. 14 Sept

तारापीठ में आज कौशिकी अमावस्या पर लाखों भक्तों का समागम

बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर तथा महाश्मशान में आज कौशिकी अमावस्या को देखते हुए जिला प्रशासन और जिला पुलिस बुधवार से ही कमर कस ली थी. लाखों भक्तों के आगमन को देखते हुए पुलिस कि भारी मुस्तैदी जगह -जगह की गई है. वही ड्रोन कैमरा समेत जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन द्वारा कई उपयुक्त कदम उठाए गए है. सिद्धपीठ बीरभूम के तारापीठ में अभी से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है. तारापीठ मंदिर परिसर को नये रूप में सजाया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola