West Bengal Breaking News : कामदुनी कांड को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग को सौंपा ज्ञापन
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
कामदुनी कांड को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग को सौंपा ज्ञापन
कामदुनी की वर्तमान हालात को देखने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग से एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का अनुरोध करते हुए प्रतिवादी टुंपा कयाल व मौसमी कयाल ने आयोग को ज्ञापन सौंपा. गुरुवार को नयी दिल्ली में जाकर आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा के साथ मुलाकात की. उनके साथ भाजपा नेता शंकुदेव पांडा भी मौजूद रहे. ज्ञापन में टुंपा व मौसमी ने बताया कि इस दुष्कर्म कांड से जुड़े चार लोगों को मुक्ति मिली है. इसे लेकर स्थानीय लोग आतंकित हैं. घटना में राज्य सरकार की भूमिका पर वे लोग संदेह कर रहे हैं. इस समय कामदुनी में क्या हालात है, इसका जायजा लेने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को भेजने का अनुरोध किया गया.
ममता बनर्जी ने किया पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन
मुख्यमंत्री जिले के 836 पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन किया. हर जिले के जिलाधिकारियों को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है और संबंधित पूजा पंडालों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है.
पूजा का उद्घाटन करने बंगाल आ रहे हैं अमित शाह
दुर्गापूजा का उद्घाटन करने अमित शाह बंगाल आ रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री 16 अक्टूबर को कोलकाता में पूजा का उद्घाटन करेंगे. अमित शाह सोमवार को संतोष मित्रा स्क्वायर की पूजा का उद्घाटन करेंगे.
डाउन जमालपुर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के आरोप में साधु गिरफ्तार
बीरभूम जिले के सैंथिया रेलवे स्टेशन पर देर रात करीब 3:00 बजे डाउन 13072 जमालपुर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग (एसीपी) करने के आरोप में एक साधु को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. सैंथिया आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक बीआर संत ने बताया कि आरोपी का नाम जोगेश दास है. वह कृष्णरामपुर, थाना-मयूरेश्वर, जिला-बीरभूम का निवासी है. आरोपी ने उक्त ट्रेन के कोच नंबर ईआर-235077(एसएल) से चेन पुलिंग की थी. उक्त ट्रेन के ऑन ड्यूटी गार्ड-अभिषेक कुमार सिन्हा ने मामले की जानकारी दी. इसके बाद आरोपी को उस कोच से गिरफ्तार कर लिया गया. यह ट्रेन रात करीब 02/58 बजे से 03/08 बजे यानी 10 मिनट तक रुकी रही. आरोपी ने बताया कि गलती से वह इस ट्रेन में चढ़ गया था.
21, 23, 24 और 28 को सुबह की पाली में खुलेगा आरक्षण काउंटर
दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता और हावड़ा क्षेत्र के सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण कार्यालय सुबह की पाली में सुबह आठ बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खुले रहेंगे. यह जानकारी पूर्व रेलवे द्वारा दी गयी. मिली जानकारी के अनुसार, आम तौर पर स्टेशनों पर दो पालियों में कम्प्यूटरीकृत आरक्षण कार्यालय खुले रहते हैं. लेकिन दुर्गापूजा की तारीखों 21, 23, 24 और 28 अक्तूबर को केवल सुबह की पारी में ही काउंटर खुले रहेंगे. हालांकि इस दौरान हावड़ा, सियालदह और कोलकाता टर्मिनल पर करंट बुकिंग काउंटर अपने निर्धारित समय के अनुरूप ही खुलेंगे.
दुर्गापूजा पर बारिश का साया
मौसम विभाग के मुताबिक, नवमी की रात दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना है. विभाग के मुताबिक, 17 अक्तूबर को अंडमान सागर में चक्रवात बन सकता है और गंभीर निम्न दबाव में तब्दील हो सकता है. इसे देखते हुए नवमी के दिन भारी बारिश भी आशंका जतायी जा रही है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए