ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News LIVE : डेंगू के 905 नये मामले, फिर आज 1 की मौत

Updated at : 12 Nov 2022 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News LIVE : डेंगू के 905 नये मामले, फिर आज 1 की मौत

West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के राजारहाट के वैदिक विलेज रिसाॅर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
4:35 PM. 12 Nov 224:35 PM. 12 Nov

कुणाल घोष ने की दिलीप घोष की गिरफ्तारी की मांग 

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी प्रसन्ना रॉय के घर से दिलीप घोष की जमीन के दस्तावेज बरामद किये गये हैं. तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.

4:35 PM. 12 Nov 224:35 PM. 12 Nov

डेंगू के 905 नये मामले, फिर आज 1 की मौत 

राज्य में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 7,444 नमूने जांचे गये हैं. इनमें 905 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशक प्रो. डॉ सिद्धार्थ नियोगी ने दी. उन्होंने बताया कि डेंगू के 905 नये मामलों में पहले के कुछ पेंडिंग मामले भी थे. इन सब के कारण ही आज डेंगू के 905 नये मामले की पुष्टि हुई है. गुरुवार को डेंगू के 723 मामलों की पुष्टि हुई थी. फिर वहीं आज हुगली में एक की मौत डेंगू से हो गई है.

4:35 PM. 12 Nov 224:35 PM. 12 Nov

अखिल गिरि की गिरफ्तारी की मांग पर भाजपा का प्रदर्शन जारी 

अखिल गिरि के इस बयनबाजी के सुर्खियों में आने के बाद भाजपा की ओर से नंदीग्राम में एफआईआर दर्ज किया गया है. उनकी गिरफ्तारी की मांग लगातार जारी है. वही कोलकाता की सड़कों पल भाजपा की ओर से प्रदर्शन शुरु कर दिया गया है. भाजपा की ओर से लगातार गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

4:35 PM. 12 Nov 224:35 PM. 12 Nov

लक्ष्मी भंडार योजना की जानकारी अब वेबसाइट पर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी लक्ष्मी भंडार योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता रखने के लिए राज्य सरकार नियमित रूप से इसकी जानकारी देगी. राज्य सचिवालय नवान्न से जुड़े सूत्रों की मानें, तो बंगाल सरकार ने  socialsecurity.wb.gov.in वेबसाइट बनायी है, जिसके जरिये जनता को नियमित रूप से उक्त योजना की जानकारी मिलती रहेगी. लक्ष्मी भंडार के लिए आवेदन करने के बाद नाम पंजीकृत हुआ है या नहीं, इसका घर बैठे ही अधिकृत साइट से पता चल जायेगा. 

4:35 PM. 12 Nov 224:35 PM. 12 Nov

ममता के मंत्री अखिल गिरि के बिगड़े बोल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरि ने ऐसी बयानबाजी कर दी है की वह सुर्खियों में आ गये है. पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेकर विवादित टिप्पणी की है.उन्होंने नंदीग्राम में कहा- ‘हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते. जिसके बाद हंगामा शुरु हो गया है. भाजपा ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस बयानबाजी के खिलाफ वह सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे.

12:16 PM. 12 Nov 2212:16 PM. 12 Nov

वैदिक विलेज रिसाॅर्ट में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म 

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के राजारहाट के वैदिक विलेज रिसाॅर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola