ePaper

Bengal Election 2021 : बंगाल में BJP कभी भी जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची, दिलीप घोष ने दिये संकेत

Updated at : 03 Mar 2021 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021 : बंगाल में BJP कभी भी जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची, दिलीप घोष ने दिये संकेत

West Bengal assembly Election 2021 : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने पहले और दूसरे चरण में चुनाव होने वाले सभी सीटों के लिए नाम फाइनल कर लिया है. माना जा रहा है कि हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद कैंडिडेट का एलान कभी भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने पहले और दूसरे चरण में चुनाव होने वाले सभी सीटों के लिए नाम फाइनल कर लिया है. माना जा रहा है कि हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद कैंडिडेट का एलान कभी भी किया जा सकता है.

एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि पार्टी ने पहले दो चरणों में जिन सीटों पर चुनाव है, उन सीटो‍‍ं के लिए नाम हाईकमान को भेज दिया गया है. जैसे ही हाईकमान की मंजूरी मिलेगी, हम उन सीटों के लिए नाम का एलान कर देंगे.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है. राज्य में कुल आठ चरणों में चुनाव होने हैं और प्रथम चरण के चुनाव के लिए आयोग द्वारा मंगलवार को ही अधिसूचना कर दी गयी. यह जानकारी राज्य के अतिरक्ति मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बोस ने दी. वह महानगर स्थित आयोग के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी.

इस मौके पर बोस ने बताया कि प्रथम चरण के लिए मंगलवार (दो मार्च) को अधिसूचना जारी की जायेगी. इसके बाद ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. प्रथम चरण केे लिए उम्मीदवार नौ मार्च तक नामांकन जमा कर पायेंगे. 10 मार्च को सभी आवेदनों की स्क्रुटनी की जायेगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 12 मार्च है. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में राज्य के पांच जिलों के 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च 2021 को चुनाव होगा. इसमें पूर्व मेदिनीपुर के सात, पश्चिम मेदिनीपुर के छह, झाड़ग्राम के चार, बांकुड़ा के चार व पुरूलिया के नौ सीटों 30 सीटों पर 27 मार्च को चुनाव होगा.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : बंगाल में BJP को हराने के लिए करेंगे काम – किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा का एलान

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola