Bengal Chunav 2021 : बंगाल में BJP को हराने के लिए करेंगे काम - किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा का एलान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Mar 2021 10:45 AM
Bengal chunav 2021 Latest news : दिल्ली में चल रहे किसान अंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा एलान किया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि वे सब मिलकर बीजेपी को हराने के लिए काम करेंगे. मोर्चा ने कहा कि इसके लिए आगामी 12 जनवरी को कोलकाता में रैली का भी आयोजन किया जाएगा.
bengal chunav 2021 : दिल्ली में चल रहे किसान अंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा एलान किया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि वे सब मिलकर बीजेपी को हराने के लिए काम करेंगे. मोर्चा ने कहा कि इसके लिए आगामी 12 जनवरी को कोलकाता में रैली का भी आयोजन किया जाएगा.
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बोलते हुए स्वराज्य संगठन के योगेंंद्र यादव ने बताया कि जिन राज्यों में चुनाव है, हम वहां के किसानों से अपील करेंगे कि वे बीजेपी को वोट न दे. हमारी अपील बीजेपी के तीनों काले कानून को लेकर है. यादव ने आगे कहा कि 12 जनवरी को कोलकाता की रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन करेंगे.
बीजेपी की बढ़ी टेंशन- इधर, संयुक्त मोर्चे के एलान के बाद बीजेपी की टेंशन बढ़ गई है. ममता बनर्जी की पार्टी से सीधे मुकाबले के बीच किसान संगठनों की एंट्री से बीजेपी के रणनीतिकारों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. बताया जा रहा है कि पार्टी अब इस आंदोलन को तोड़ के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है.
इससे पहले खबर आई थी कि किसान आंदोलन का चेहरा बन चुके राकेश टिकैत को लेकर पश्चिम बंगाल में महापंचायत करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि राकेश टिकैत भी अब कोलकाता की ही रैली में शामिल होंगे. राकेश टिकैत पहले ही किसान बिल पर बीजेपी और तृणमूल के ऊपर हमला बोल चुके हैं.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










