War Based Films: फाइटर से पहले OTT पर देखें भारतीय सेना पर बनी ये 5 फिल्में, जगा देंगी आपके अंदर का देशभक्त

Updated:
विज्ञापन
War Based Films: फाइटर से पहले OTT पर देखें भारतीय सेना पर बनी ये 5 फिल्में, जगा देंगी आपके अंदर का देशभक्त

ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फाइटर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार है. इस फिल्म से पहले अगर आप देशभक्ति से जुड़ी कुछ फिल्में देखना चाहते हैं तो ये हैं आपके लिए एक लिस्ट….

विज्ञापन

सिद्धार्थ आनंद की मोस्ट अवेटेड एरियल एक्शन ड्रामा फाइटर जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि यह दर्शकों को देशभक्ति का एक अच्छा अनुभव देगी. मूवी में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और तलत अजीज के साथ ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म IAF अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है, और ये 25 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन तब तक आप एंजॉय कर सकते हैं शेरशाह और बॅार्डर जैसी कुछ बेहतरीन फिल्में…

कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित फिल्म ‘शेरशाह’

विष्णुवर्धन की ओर से निर्देशित शेरशाह परम वीर चक्र हासिल करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के ऊपर आधारित है, जिन्होंने कारगिल के युद्ध के दौरान बहादुरी से दुश्मनों को पराजित किया था, लेकिन एक अंतिम लड़ाई के दौरान वो शहीद हो गए थे. इस फिल्म में उनकी आर्मी लाइफ के साथ उनके लव लाइफ को भी दिखाया गया है. ये फिल्म विक्रम बत्रा के बचपन से लेकर उनकी शहादत तक के सफर को दिखाती है. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा विक्रम बत्रा के किरदार के रूप में मौजूद हैं और उनके साथ कियारा अडवाणी ने विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल का किरदार निभाया है. ये फिल्म ऐसी है, जो कई लोगों के आंखों में आसूं भर देती है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

फरहान अख्तर की लक्ष्य

2004 में आई फरहान अख्तर की ओर से निर्देशित फिल्म ‘लक्ष्य’ एक आलसी लड़के की कहानी है, जिसे अचानक से मन करता है कि वो आर्मी में जाकर देश की सेवा करें. हालांकि जब वो आर्मी की दिक्कतों का सामना करता है तो वो वापस आ जाता है, लेकिन अपनी प्रेमिका को अपने ऊपर गर्व महसूस करवाने के लिए वो दोबारा से आर्मी ज्वाइन करता है और एक बेहतरीन सैनिक के रूप में खुद को बदलता है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा मुख्य किरदार में मौजूद हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

2016 के सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित यूरी द सर्जिकल स्ट्राइक

आदित्य धर की ओर से निर्देशित फिल्म ‘यूरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ 2016 में हुए आतंकी हमले पर आधारित है. ये फिल्म अब तक की सबसे बेहतरीन वार ड्रामा फिल्मों में से एक है. इसमें विक्की कौशल एक बेहतरीन आर्मी ऑफिसर के रूप में मौजूद हैं और उनके साथ यामी गौतम, परेश रावल, मोहित रैना जैसे किरदार शामिल हैं. इस फिल्म को विक्की कौशल के करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन फिल्म माना जाता है, क्योंकि इसमें उनकी एक्टिंग बेहद ही लाजवाब है. इस शानदार वॉर ड्रामा को आप जी 5 पर देख सकते हैं.

स्वंत्रता सेनानी उधम सिंह पर आधारित सरदार उधम

2021 में आई शूजित सिरकार की फिल्म ‘सरदार उधम’ एक बायोपिक है, जो कि उधम सिंह नामक स्वतंत्रता सेनानी पर आधारित है, जिन्होंने 1991 में अमृतसर के जलियांवाला बाग में हुए हादसे के पीछे शामिल माइकल ओडायर की लंदन में हत्या कर दी थी. इस बायोपिक में विक्की कौशल सरदार उधम के किरदार में शामिल हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read: Fighter Trailer Video: फाइटर वो है, जो सीधे ठोक देता है… पुलवामा और बालाकोट अटैक को बखूबी दिखाता है ट्रेलर

बॉर्डर

साल 1994 में आई जेपी दत्ता की ओर से निर्देशित ‘बॉर्डर’ सदाबहार फिल्मों में से एक है. ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे लोग आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं. सनी देओल, सुनील शेट्टी, और अक्षय खन्ना स्टारर ये मूवी भारत पाकिस्तान के 1971 वार पर आधारित है. इस फिल्म के गाने इतने बेहतरीन थे कि आज भी लोग उन्हें गुनगुनाते नजर आते हैं. साथ ही इस फिल्म में सैनिकों के परिवार पर बीतने वाले इमोशंस को भी बखूबी दिखाया गया है. इसकी कहानी ऐसी है कि एक मिनट के लिए भी आपका ध्यान भटकने नहीं देगी. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola