Festivals of Shravan 2021: हरियाली तीज और रक्षाबंधन कब है, जानिए सावन माह के सभी व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

Updated at : 16 Jul 2021 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
Festivals of Shravan 2021: हरियाली तीज और रक्षाबंधन कब है, जानिए सावन माह के सभी व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

Vrat-Festivals of Shravan 2021: हिंदू धर्म के लिए सावन का महिना बेहद खास होता है. सावन के महीने में महादेव और माता गौरी की पूजा की जाती है. श्रावण माह में प्रकृति पूरी तरह से हरी भरी होती है. सावन के इस महीने में कई व्रत और त्योहार होते हैं. इस कारण ये पूरा माह ही आस्था और उल्लास का महीना कहलाता है. इस साल सावन का महीना 25 जुलाई 2021 से शुरू होकर 22 अगस्त 2021 तक चलेगा. सावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है.

विज्ञापन

Vrat-Festivals of Shravan 2021: हिंदू धर्म के लिए सावन का महिना बेहद खास होता है. सावन के महीने में महादेव और माता गौरी की पूजा की जाती है. श्रावण माह में प्रकृति पूरी तरह से हरी भरी होती है. सावन के इस महीने में कई व्रत और त्योहार होते हैं. इस कारण ये पूरा माह ही आस्था और उल्लास का महीना कहलाता है. इस साल सावन का महीना 25 जुलाई 2021 से शुरू होकर 22 अगस्त 2021 तक चलेगा. सावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है.

मान्यता है कि सावन के दिनों में ही महादेव माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उनसे विवाह के लिए राजी हुए थे. इसलिए सावन में महादेव और माता पार्वती की पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है. आइए जानते है कि इस सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे और कब-कब पड़ेंगे. इसके अलावा सावन में पड़ने वाले त्योहार हरियाली तीज और रक्षा बंधन किस दिन मनाएं जाएंगे…

इस सावन में पड़ेंगे 4 सोमवार

सावन के महीने में सोमवार का बहुत ही बड़ा महत्व है. इस माह में महादेव के तमाम भक्त सोमवार के व्रत रखते हैं. सावन के महीने में ही हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षा बंधन जैसे बड़े व्रत और त्योहार आते हैं. इस बार सावन के महीने में कुल 4 सोमवार ही पड़ेंगे. पहला सोमवार का व्रत 26 जुलाई 2021 को पड़ेगा. इसके बाद अगला सोमवार 2 अगस्त, तीसरा सोमवार 9 अगस्त और चौथा सोमवार 16 अगस्त को पड़ेगा.

आइए जानते हैं सावन 2021 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

25 जुलाई – श्रावण मास शुरू

26 जुलाई दिन सोमवार को जयापार्वती व्रत समाप्त, प्रथम श्रावण सोमवार

27 जुलाई दिन मंगलवार को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, मंगला गौरी व्रत

31 जुलाई दिन शनिवार को कालाष्टमी

2 अगस्त दिन सोमवार को श्रावण मास का दूसरा सोमवार

3 अगस्त दिन मंगलवार को दूसरा मंगला गौरी व्रत

4 अगस्त दिन बुधवार को कामिका एकादशी का व्रत

5 अगस्त दिन गुरुवार को कृष्ण प्रदोष व्रत

6 अगस्त दिन शुक्रवार को श्रावण मास की शिवरात्रि

9 अगस्त दिन सोमवार को श्रावण मास का तीसरा सोमवार

10 अगस्त दिन मंगलवार को तीसरा मंगला गौरी व्रत

11 अगस्त दिन बुधवार को हरियाली तीज व्रत. हरियाली तीज से एक दिन पहले सिंजारा मनाया जाएगा

13 अगस्त दिन शुक्रवार को नागपंचमी

16 अगस्त दिन सोमवार को सावन का चौथा और आखिरी सोमवार

17 अगस्त दिन मंगलवार को चौथा मंगला गौरी व्रत

18 अगस्त दिन बुधवार को श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत

20 अगस्त दिन शुक्रवार को शुक्ल प्रदोष व्रत

21 अगस्त दिन शनिवार को ओणम या थिरुवोणम

22 अगस्त दिन रविवार को श्रावण मास पूर्णिमा तिथि और रक्षाबंधन

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola