विक्रम भट्ट ने 52 साल की उम्र में श्वेतांबरी सोनी से रचाई शादी! फैंस ने यूं किया रिएक्ट

Updated at : 06 Oct 2021 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
विक्रम भट्ट ने 52 साल की उम्र में श्वेतांबरी सोनी से रचाई शादी! फैंस ने यूं किया रिएक्ट

फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. सूत्रों की मानें तो विक्रम भट्ट ने श्वेताबंरी सोनी के साथ शादी की है. अब करीब सालभर बाद इस शादी का खुलासा फैंस के सामने हुआ है.

विज्ञापन

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट (vikram bhatt) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब एक बार फिर से विक्रम भट्ट सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

सूत्रों की मानें तो ऐसी चर्चा है कि विक्रम ने श्वेतांबरी सोनी (Shwetambari Soni) नामक लड़की से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. ये शादी पिछले साल ही हो चुकी है, लेकिन निर्देशक ने अभी तक इसे छिपा कर रखा था.

https://www.instagram.com/p/CUq3z4nIbyu/

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विक्रम भट्ट ने बीते साल श्वेतांबरी सोनी से शादी कर ली है. दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल है, इसलिए अपनी लव लाइफ को आगे बढ़ाने का फैसला किया. हालांकि दोनों में किसी ने भी अभी तक इसपर मुहर नहीं लगाई है.

विक्रम भट्ट ने इंस्टाग्राम पर श्वेतांबरी सोनी को बर्थडे विश किया है. इस फोटो में दोनों एक दूसरे के काफी करीब दिख रहे हैं. विक्रम ने फोटो के साथ एक प्यारा सा कैंप्शन भी लिखा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

उन्होंने लिखा, ‘आपने मुझे अंदर से बाहर कर दिया, आपने बताया कि जीवन क्या होता है. आप इकलौती ऐसी है, जिसने मेरा दिल चुरा लिया है. मै आपको समझने के लिए सब करना चाहता हूं. केवल आप है, जिसने मेरा दिल चुरा लिया है. जन्मदिन मुबारक हो मुझे प्यार @shwetaambari.soni’

आपको बता दें कि विक्रम भट्ट की पहली शादी अदिति भट्ट से हुई थी. दोनों ने साल 1998 में अलग होने का फैसला किया. जिसके बाद से विक्रम भट्ट का एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल के साथ नाम जुड़ा था.

Also Read: Bigg Boss 15 : जय भानुशाली और प्रतीक की लड़ाई में टूट गया BB हाउस का कांच, मिली ये सजा

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola