ePaper

गोड्डा के सरफराज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महगामा विधायक दीपिका पांडेय ने लिया संज्ञान

Updated at : 05 Aug 2022 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा के सरफराज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महगामा विधायक दीपिका पांडेय ने लिया संज्ञान

स्कूली छात्र ने गोड्डा के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, भिखियाचक की पोल खोल कर रख दी है. पत्रकार बने सरफराज ने स्कूल की बुनियादी सुविधाओं के अभाव का वीडियो बनाया. सरफराज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होगा. महगामा विधायक दीपिका पांडेय ने संज्ञान लेते हुए स्कूल की वर्तमान स्थिति की जानकारी डीसी को दी.

विज्ञापन

Jharkhand News: गोड्डा जिला अंतर्गत महगामा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, भिखियाचक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में स्कूली छात्र सरफराज स्कूल की कुव्यवस्था को दिखाता नजर आ रहा है. सरफराज इसमें कोल्ड ड्रिंक्स के बॉटल को माइक के रूप में इस्तेमाल कर रिपोर्टर के अंदाज में अपनी बातों को रखता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होते ही महगामा विधायक दीपका पांडेय ने इसे संज्ञान में लिया है.

https://twitter.com/TheMuslimNewss/status/1554827224565444608

क्या है वीडियो में

सरफराज ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, भिखियाचक की असली हकीकत बताया है. सरफराज ने स्कूल की व्यवस्था का पोल खोलकर रख दिया. सरफराज ने हाथ में खाली बोतल के माध्यम से पोल खोल रहा है. उसने यह दिखाने का प्रयास किया है कि विद्यालय में न तो शिक्षक हैं और न ही कोई बुनियादी सुविधा. विद्यालय परिसर में उगे जंगल- झाड़ को बखूबी दिखाया है. इसके बाद सोशल मीडिया में जोरदार तरीके से वीडियो वायरल किया गया.

महगामा विधायक ने स्कूल की वर्तमान स्थिति से डीसी को कराया अवगत

सरफराज का वीडियो वायरल होते ही महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया. महगामा विधायक ने उक्त बच्चे से वीडियो काल के माध्यम से बात भी की तथा उसकी बातों पर संज्ञान लेते हुए डीसी को भी अवगत कराया. तब जाकर स्कूल की विधि व्यवस्था को सुधारा गया. विधायक ने सरफराज के हौसले की तारीफ की. उन्होंने कहा कि बडे ही बेबाकी से सरफराज ने अपने स्कूल की समस्या की पोल खोली है जो काबिले तारिफ है.

Also Read: Jharkhand News: गोड्डा के करीब 1100 हेक्टेयर क्षेत्र में छाएगी हरियाली,6 लाख से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य

सरफराज पहले भी निभा चुका है पत्रकार की भूमिका

मालूम हो कि सरफराज ने पहले भी इस क्षेत्र के पुलिया निर्माण को लेकर पत्रकार की भूमिका में आकर कमियों को उजागर किया था. तब भी उस पर महगामा विधायक ने संज्ञान लिया था. इस बार भी महगामा विधायक ने संज्ञान में लेते हुए पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola