Prayagraj News: गंगा के बीचो-बीच बनी अवैध सड़क मामले में बड़ी कार्रवाई, रास्ते को किया गया ध्वस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2022 11:37 AM
Prayagraj News: जिलाधिकारी संजय खत्री के आदेश के बाद ADM प्रशासन और फूलपुर ने मौका मुआयना करते हुए बधा सुमेरपुर के सामने गंगा में बने अवैध रास्ते को जेसीबी के जरिए ध्वस्त करा दिया है. हालांकि मामले में अभी तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया.
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की सरकार दूसरी बार बनने के बाद माफियाओं पर लगातार कारवाई हो रही है, लेकिन प्रयागराज के बजहा सुमेरपुर गांव के सामने गंगा के कछार में माफियाओं द्वारा बीते दो माह से लगातार मिट्टी का खनन जारी था. खनन के लिए गंगा की एक धारा के प्रवाह को रोक कर बकायदा रास्ता बना दिया गया था. मीडिया द्वारा मामले के खुलासे के बाद जिलाधिकारी संजय खत्री ने जांच और कारवाई के आदेश दिए थे.
जिलाधिकारी संजय खत्री के आदेश के बाद ADM प्रशासन और फूलपुर ने मौका मुआयना करते हुए बधा सुमेरपुर के सामने गंगा में बने अवैध रास्ते को जेसीबी के जरिए ध्वस्त करा दिया है. हालांकि मामले में अभी तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. इस संबंध में अधिकारियों का कहना है की गंगा की एक रुकी धारा में रास्ता बनाया गया था. जिसका ध्वस्तीकरण करा दिया गया है. अवैध खनन के सांबा में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले.
इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है की करीब 2 बजे महीने से यहां अवैध खनन चल रहा था. रात में हो रहे अवैध खनन के कारण गुजरेन वाले वाहनों की आवाज से वह सो नहीं पाते थे. वहीं पुलिस द्वारा इस कारवाई के संबंध के सवाल पर ग्रामीणों का कहना था कि यह सब पुलिस के नाक के नीचे चल रहा था.
आप को बता दें की प्रयागराज संगम से गंगा जब आगे बढ़ती है तो कुछ किमी की दूरी नीबी गांव के सामने दो भाग में बंट जाती है. स्थानीय लोग एक धारा को छोटी गंगा और दूसरी धारा को बड़ी गंगा कहते है. गर्मियों में छोटी धारा में पानी काफी कम हो जाता है. लेकिन धारा में धीमा धीमा प्रवाह बना रहता है. जिससे स्थानीय लोग सब्जी इत्यादि की खेती भी करते है. साथ ही यहां मवेशी भी यहां गर्मियों में अपनी प्यास बुझाते है. वहीं अब गंगा की धारा प्रवाहित होने ने पानी का रंग काला पड़ने लगा था. फिलहाल जिलाधिकारी संजय खत्री द्वारा मामला संज्ञान में लेने के बाद रास्ते को ध्वस्त कर दिया गया.
बजहा सुमेरपुर गांव के सामने कछार में अवैध खनन के लिए खनन माफियाओं द्वारा छोटी धारा के प्रवाह को रोककर रास्ता दो जगह रास्ता बनया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कछार में खनन के लिए ये ही यह रास्ता बनाया गया है. खाना माफियाओं द्वारा रात होने के अंधेरे में जेसीबी और डम्फर के जरिए खनन को अंजाम दिया जाता है. नाम न लिखने की शर्त पर एक बुजुर्ग ने बताया की रात में जेसीबी और डंफर के जरिए खनन को अंजाम दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










