VIRAL: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर उर्फी जावेद ने किया हवन, सोशल मीडिया बोल पड़ा- हे प्रभु! हे हरि राम...
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Jan 2024 10:46 AM
अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर खबरों में छायी रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed Dress) भी रामलला की भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दीं. उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम (Urfi Javed Instagram) पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चौंकाने का काम किया है.
Urfi Javed Havan on Ram Temple Consecration : अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) समेत देश-दुनिया की तमाम हस्तियां इस आयोजन समारोह का हिस्सा बनीं. जहां पूरा देश राम के रंग में डूबा हुआ है. वहीं अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पहुंचे.
इनके अलावा कई और सितारे राम भक्ति में डूबे नजर आये. इसी बीच अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर खबरों में छायी रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed Dress) भी रामलला की भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दीं. उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम (Urfi Javed Instagram) पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चौंकाने का काम किया है.
Also Read: Watch: ‘जॉनी-जॉनी येस पापा’ कविता में जब लगा शास्त्रीय संगीत का तड़का, Viral Video देख माथा पीट लेंगे आपउर्फी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर वीडियो (Urfi Javed Instagram Video) शेयर किया है. इस वीडियो में उर्फी (Urfi Javed) पूजा-पाठ करती दिखाई दे रही हैं. इस अवसर पर वह ब्लैक कलर की आउटफिट में अपने घर में हवन करती हुईं नजर आ रही हैं.
उर्फी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. लोग उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. किसी ने वीडियो के कमेंट में उनकी तारीफ की है तो किसी ने उन्हें मुसलमान की इज्जत डुबाने वाली बता दिया. एक ने कहा, हे प्रभु! हे हरि राम कृष्ण जगन्नाथम ये क्या हुआ? किसी ने लिखा कि कितनी गिर गयी है उर्फी. वहीं, कई उसकी सराहना कर रहे हैं.
Also Read: Fact Check : रामलला की वायरल हुई पहली तस्वीर का क्या है सच? मुख्य पुजारी ने उठाया पर्दाएक यूजर ने लिखा- जय श्री राम, भगवान आप पर हमेशा अपनी कृपा बरसाएं. एक अन्य यूजर ने लिखा- उर्फी बड़ी नेकदिल इंसान हैं, जो हर धर्म की इज्जत करती है, ढेर सारा प्यार. अन्य यूजर ने लिखा- लीजिए, इस लड़की ने फिर से सबका दिल जीत लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










