ePaper

Kaushambi Election Results 2022: कौशांबी में सपा ने किया 'क्लीन स्वीप', केशव प्रसाद मौर्य को मिली शिकस्त

Updated at : 11 Mar 2022 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Kaushambi Election Results 2022: कौशांबी में सपा ने किया 'क्लीन स्वीप', केशव प्रसाद मौर्य को मिली शिकस्त

Kaushambi Election Results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को घोषित हुए. इस बार कौशांबी जिले में सपा ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी तीन सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए.

विज्ञापन

Kaushambi Election Results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे गुरुवार को घोषित हुए. इसी कड़ी में कौशांबी जिलों की सीटों का भी परिणाम घोषित किया गया, जो चौंकाने वाले रहे. यहां इस बार समाजवादी पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी तीन सीटों पर जीत दर्ज की. सपा की लहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ा. उन्हें सपा गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने नजदीकी मुकाबले में 7,337 मतों से हराया.

कौशांबी जिले की विधानसभा सीटें और विजयी प्रत्याशी

  • चायल- पूजा पाल- सपा

  • सिराथू- पल्लवी पटेल- सपा

  • मंझनपुर (सुरक्षित)- इंद्रजीत सरोज- सपा

सिराथू विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- केशव प्रसाद मौर्य

  • सपा गठबंधन- पल्लवी पटेल

  • बसपा- मुंसफ अली

  • कांग्रेस- सीमा देवी

  • मतदान प्रतिशत- 60.05

चायल विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल

  • सपा गठबंधन- पूजा पाल

  • बसपा- अतुल कुमार द्विवेदी

  • कांग्रेस-तलत अजीम

  • मतदान प्रतिशत- 58.02

मंझनपुर (सुरक्षित) विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- लाल बहादुर

  • सपा- इंद्रजीत सरोज

  • बसपा- नीतू कनौजिया

  • कांग्रेस- अरुण कुमार विद्यार्थी

  • मतदान प्रतिशत- 60.53

जानिए 2017 में कौशांबी जिले में किस पार्टी का था दबदबा

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में कौशांबी की सभी तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.

जानते हैं 2017 में विधानसभा वार, किस विधानसभा पर किस पार्टी का कब्जा था और कौन थे विधायक

  • सिराथू : भाजपा के शीतला प्रसाद विधायक चुने गये थे.

  • चायल : भाजपा के संजय कुमार सिंह विधायक चुने गए थे.

  • मंझनपुर (सुरक्षित) : भाजपा के लाल बहादुर चौधरी विधायक चुने गए थे.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola