ePaper

UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी, अलीगढ़ की तीन तो हाथरस की एक सीट पर प्रत्याशी घोषित

Updated at : 13 Jan 2022 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी, अलीगढ़ की तीन तो हाथरस की एक सीट पर प्रत्याशी घोषित

UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी हो गई है. अलीगढ़ की तीन तो हाथरस की एक विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की गई है.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की पहली सूची के बाद सपा और रालोद गठबंधन ने भी अपनी 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. अलीगढ़ की तीन और हाथरस की एक विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं.

अलीगढ़ में इन 3 सीट पर प्रत्याशी घोषित

अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह के सपा-रालोद गठबंधन ने भी 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के ट्विटर हैंडल पर इसको जारी किया गया है. अलीगढ़ जनपद की कोल, शहर और खैर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.

Also Read: UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट
अलीगढ़ में किसे-कहां से मिला टिकट

सपा के सलमान सईद को कोल और जफर आलम को शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. रालोद प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी को खैर विधानसभा से टिकट दिया गया है.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ की 4 और एटा के 1 कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा

सपा-रालोद गठबंधन ने हाथरस की एक विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया गया है. सादाबाद सीट से रालोद के प्रदीप चौधरी गुड्डू को प्रत्याशी बनाया गया है.

Also Read: UP Chunav 2022: अलीगढ़ में रोड शो-रैलियों पर रोक हटी तो तैयार है प्लान, जानें कहां होंगी सभाएं

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola