UP Chunav 2022: कांठ विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: पहले चरण के बाद आज दूसरे चरण का मतदान हुआ. मुरादाबाद जिले में आने वाले कांठ विधानसभा सीट पर भी दूसरे चरण में मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल का ऐलान हो चुका है. पहले चरण के बाद आज दूसरे चरण का मतदान हुआ. मुरादाबाद जिले में आने वाले कांठ विधानसभा सीट पर भी दूसरे चरण में मतदान हुआ. मुरादाबाद में शाम 5 बजे तक 67.4 प्रतिशत मतदान हुआ. कांठ मुस्लिम बहुल अनारक्षित सीट है. 1956 के परिसीमन में कांठ विधानसभा सीट बनी थी. यहां के लोगों को पहली बार 1957 के विधानसभा चुनाव में वोटिंग का मौका मिला था.
कांठ में घोषित उम्मीदवारों के नाम
-
राजेश कुमार- बीजेपी
-
कमाल अख्तर- सपा
-
आफाक अली खान- बीएसपी
-
मोहम्मद इसरार सैफी- कांग्रेस
-
रईस मलिक- AIMIM
कांठ विधानसभा सीट का इतिहास
-
2017 के चुनाव में बीजेपी के राजेश कुमार उर्फ चुन्नू जीते.
-
राजेश कुमार से सपा के अनीस-उर-रहमान को हार मिली थी.
-
2012 में अनीस-उर रहमान ने पीक पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की.
-
2012 में बसपा के रिजवान अहमद खान को हार मिली थी.
-
2007 में रिजवान अहमद खान बसपा के टिकट पर जीत हासिल की.
-
रालोद के अभिनय चौधरी ने 2007 में हार का सामना किया था.
इस सीट में मुस्लिम मतदाताओं की आबादी डेढ़ लाख के ऊपर बताई जाती है. इसके अलावा जाट और अन्य पिछड़ी जातियों के वोटर्स भी यहां पर हैं. जाट और मुस्लिम गठजोड़ इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




