ePaper

UP Chunav 2022: फरेंदा विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 03 Mar 2022 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: फरेंदा विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. महराजगंज जिले में आने वाले फरेंदा विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. प्रतापगढ़ जिले में शाम पांच बजे तक 57.38 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. महराजगंज जिले में आने वाले फरेंदा विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. महराजगंज जिले में शाम पांच बजे तक 57.38 प्रतिशत मतदान हुआ. महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 59.64 प्रतिशत वोट पड़े. 2017 में भारतीय जनता पार्टी से बजरंग बहादुर सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय का‍ंग्रेस के वीरेंद्र चौधरी को 2354 वोटों के अंतर से हराया था.

भारतीय जनता पार्टी से बजरंग बहादुर सिंह ने बीते तीन बार से लगातार फरेंदा से जीत दर्ज की है. 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में बजरंग बहादुर सिंह विधायक चुने गए, 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने एक बार फिर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने फिर से बजरंग बहादुर सिंह पर भरोसा जताया है, जबकि सपा-रालोद गठबंधन से परशुराम निषाद चुनावी मैदान में हैं.

फरेंदा विधानसभा के कुल मतदाता

  • कुल मतदाता- 303960

  • पुरुष मतदाता- 167100

  • महिला मतदाताओं की संख्या- 136860

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola