UP Chunav 2022: धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- युवाओं को नौकरी की बजाय मिलती हैं लाठियां

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2022 10:01 PM

विज्ञापन

UP Chunav 2022: पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि युवा जब नौकरी मांगते हैं तो उन्हें लाठियां मिलती हैं.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बुधवार को फाफामऊ और शहर उत्तरी विधानसभा में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा किया. धर्मेन्द्र यादव ने फाफामऊ के सिंगारपुर जटिकरी और पड़ीला महादेव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्र की मोदी और प्रदेश को योगी सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जमकर निशाना साधा.

युवाओं को नौकरी की बजाय मिलती है लाठियां- धर्मेंद्र यादव

धर्मेंद्र यादव ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि युवा जब नौकरी मांगते हैं तो उन्हें लाठियां मिलती हैं. धर्मेंद्र ने फाफामऊ विधानसभा से सपा प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की.

Also Read: Prayagraj News: पीएम मोदी, अमित शाह की विवादित तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, लगाई फटकार

शहर उत्तरी से सपा प्रत्याशी संदीप यादव के समर्थन में फाफामऊ बाजार, सलोरी में दुर्गा पूजा पार्क और दारागंज में धर्मेंद्र यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले क्षेत्रों पर लाठी चार्ज का मुद्दा गर्म जोशी से उठाया.

Also Read: Prayagraj News: कैबिनेट मंत्री ‘नंदी’ के करीबी के कार्यालय में बदमाशों ने की लूट, कर्मचारी को मारी गोली
किसानों की फसल पर एमएसपी लागू की जायेगी- धर्मेंद्र यादव

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनती है तो पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा. इसके साथ 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी. किसानों की फसल पर एमएसपी लागू की जायेगी. इस दौरान पूर्व पार्षद महावीर यादव, भूपेन्द्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट- एसके इलाहाबादी, प्रयागराज

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola