UP Election 2022: सपा-रालोद की पहली लिस्ट जारी, आगरा मंडल से आठ प्रत्याशी घोषित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2022 11:25 PM
UP Election 2022: सपा-रालोद ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आगरा मंडल की आठ सीट भी शामिल हैं. इसमें आगरा की पांच और मथुरा की तीन विधानसभा सीट है.
UP Election 2022: राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी हो गई है. इस लिस्ट में आगरा मंडल से आठ सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं, जिसमें दो प्रत्याशी समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे. बाकी छह लोग रालोद से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रालोद और सपा ने गठबंधन किया है. ऐसे में लंबे समय से बैठकों का दौर चल रहा था. गुरुवार शाम को रालोद-सपा के गठबंधन की तरफ से 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई, जिसमें आगरा मंडल की आठ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.
Also Read: UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकटआगरा कैंट- कुंवर चंद वकील (सपा)
आगरा देहात- महेश कुमार जाटव (रालोद)
फतेहपुर सीकरी- बृजेश चाहर (रालोद)
खेरागढ़- रौतान सिंह (रालोद)
बाह- मधुसूदन शर्मा (सपा)

छाता- तेजपाल सिंह (रालोद)
गोवर्धन- प्रीतम सिंह (रालोद)
बल्देव- बबिता देवी (रालोद)
रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










