UP Board Exam 2022: प्रयागराज DM-SSP ने कंट्रोल रूम का लिया जायजा, कहा- नकल कराने वालों पर लगेगा रासुका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Mar 2022 9:49 PM
UP Board Exam 2022: भाजपा सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हाल ही में निर्देश जारी किए हैं कि जो भी नकल करता पाया गया, उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जायेगी.
UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 को सकुशल और नकल विहीन कराने के को लेकर प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री और एसएसपी अजय कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में बनाये गये कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान कंट्रोल रूम में 20-20 परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से केन्द्रों के पर्यवेक्षण करने हेतु संचालित पाया गया. इसके माध्यम से परीक्षा केन्द्र बीबीएस इंटर कॉलेज (शिवकुटी), राम चरन इंंटर कॉलेज (लेड़ियारी, कोरांव) और राजकीय इंटर कॉलेज आदि परीक्षा केन्द्रों की गतिविधियों का सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अवलोकन करने पर सही पाया गया.
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजय खत्री ने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम में तीन बड़े स्क्रीन और लगाये जाएं, जिसमें 50-50 विद्यालयों की मॉनिटरिंग एक साथ प्रदर्शित हो सके. इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रश्नपत्रों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की. स्ट्रांग रूम और मुख्य संकलन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को बरामदे में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाये गये पुलिस कर्मिंयों को और बढ़ाने के निर्देश दिये हैं.
Also Read: Prayagraj News: प्रयागराज में 14 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू, आज बिना पंजीकरण के वैक्सीनेशन
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये हैं. कण्ट्रोल रूम से संचालित हो रही स्क्रीन आदि को भी चेक किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे.
गौरतलब है कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हाल ही में निर्देश जारी किए हैं कि जो भी नकल करता पाया गया, उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जायेगी.
-
24 मार्च 2022 – हिन्दी
-
26 मार्च 2022 – गृह विज्ञान
-
28 मार्च 2022 – पेंटिंग आर्ट
-
30 मार्च 2022 – कम्प्यूटर
-
1 अप्रैल 2022 – अंग्रेजी
-
4 अप्रैल 2022 – सामाजिक विज्ञान
-
6 अप्रैल 2022 – विज्ञान
-
8 अप्रैल 2022 – संस्कृत
-
11 अप्रैल 2022 – गणित
-
24 मार्च 2022 – हिंदी
-
26 मार्च 2022 – भूगोल
-
28 मार्च 2022 – गृह विज्ञान
-
30 मार्च 2022 – पेंटिंग आर्ट
-
1 अप्रैल 2022 – अर्थशास्त्र
-
4 अप्रैल 2022 – कंप्यूटर
-
6 अप्रैल 2022 – अंग्रेजी
-
8 अप्रैल 2022 – रसायन विज्ञान / इतिहास
-
11 अप्रैल 2022 – शारीरिक शिक्षा
-
13 अप्रैल 2022 – गणित / बॉयोलॉजी
-
15 अप्रैल 2022 – भौतिक विज्ञान
-
18 अप्रैल 2022 – सामाजिक विज्ञान
-
19 अप्रैल 2022 – संस्कृत
-
20 अप्रैल 2022 – नागरिक शास्त्र
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










