Meerut News: गैस लीक होने से घर में लगी आग, दो बच्चियों की जलकर मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Nov 2021 11:51 PM
मेरठ में दो बच्चियों की आग में जलकर मौत हो गई. इसमें 21 दिन की बच्ची भी शामिल है, जिसका रविवार को नामकरण का कार्यक्रम था.
Meerut News: मेरठ जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत एक घर में रविवार शाम आग लग गई. आग लगने से दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई. परिवार के सारे सदस्य घर से बाहर चले गए थे. भूलवश ये बच्चियां बेड पर ही रह गईं. बताया जा रहा कि घर में बच्ची के नामकरण का कार्यक्रम था. वहीं, आग लगने की सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.
Two children died due to a fire caused by domestic gas leakage at a house in the Khandak area, said Meerut City Magistrate Amit Bhat pic.twitter.com/EPjosXcW6w
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 28, 2021
मेरठ के सिटी मजिस्ट्रेट अमित भट ने कहा कि खंडक क्षेत्र के एक घर में घरेलू गैस रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई.
थाना कोतवाली अंतर्गत खंदक बाजार में मोहम्मद जुनैद का परिवार रहता है. उनकी 21 दिन की बेटी का रविवार को नामकरण का कार्यक्रम था. सभी रिश्तेदार घर पर आए हुए थे. खुशी का माहौल था. इसी दौरान शाम को करीब सात बजे गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने की वजह से घर में आग लग गई. घर में करीब 20 लोग थे. आग लगते ही सभी घर के बाहर भागे. केवल जुनैद की 21 दिन की बच्ची और एक माह की भांजी भूलवश घर में ही रह गईं. इससे उनकी जलकर मौत हो गई.
Also Read: Meerut News: मेरठ के जयभीम नगर में मकान जमींदोज, एक बच्चे की मौत, कई लोग घायल
बताया जा रहा है कि किचन में खाना बनाते समय यह हादसा हुआ. घर का दरवाजा छोटा होने के कारण भी आग बुझाने में परेशानी हुई.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










