ePaper

डोमचांच में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर अवैध माइका लदा पिकअप वैन पलटा, 2 की मौत

Updated at : 13 Mar 2020 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
डोमचांच में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर अवैध माइका लदा पिकअप वैन पलटा, 2 की मौत

two dead as mica loaded truck overturned in koderma district of jharkhand. झारखंड (Jharkhand) के कोडरमा जिला (Koderma District) में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे (Road Accident) में दो लोगों की मौत हो गयी. कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर एक माइका (MICA Mineral) लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया.

विज्ञापन

डोमचांच (कोडरमा) : बिहार की सीमा से सटे झारखंड के कोडरमा जिला में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर एक माइका लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक पिकअप वैन के चालक व एक अन्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

मृतकों की पहचान चंदन सिंह (पिता बबुनी सिंह) और सुभाष यादव (पिता बाबूलाल यादव) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, डोमचांच के जंगली इलाके से माइका का अवैध खनन कर उसे पिकअप में लोड कर तिलैया ले जाया जा रहा था. इसी दौरान नीरू पहाड़ी के पहले वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे पर लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. पुलिस इसकी जांच कर रही है कि अवैध माइका लदा वाहन किसका है और यह कहां से लाया जा रहा था.

ज्ञात हो कि जिले के जंगली इलाकों में माइका का अवैध खनन जोर-शोर से होता है. माइका का खनन करने के बाद इसे झुमरीतिलैया की विभिन्न माइका फैक्ट्रियों में ले जाया जाता है. माफिया रात में या अहले सुबह वाहनों से माइका ले जाते हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola