ePaper

तृणमूल प्रवक्ता साकेत गोखले ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा:पीएम को ट्वीट से दुख हुआ 135 लोगों की मौत से नहीं

Updated at : 10 Dec 2022 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल प्रवक्ता साकेत गोखले ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा:पीएम को ट्वीट से दुख हुआ 135 लोगों की मौत से नहीं

पश्चिम बंगाल के तृणमूल प्रवक्ता साकेत गोखले इन दिनों अपने एक ट्वीट को लेकर काफी सुखिर्यों में है. साकेत गोखले का कहना है कि किसी और द्वारा किए गए ट्वीट को साझा करने के लिए मेरे खिलाफ तुच्छ मामला दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के तृणमूल प्रवक्ता साकेत गोखले (Saket Gokhale) इन दिनों अपने एक ट्वीट को लेकर काफी सुखिर्यों में है. पिछले तीन दिनों में गुजरात पुलिस उन्हें दो बार गिरफ्तार किया था. अब तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले ने दावा किया कि उन्हें भाजपा के आदेश पर गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने सीधे तौर पर पीएम पर भी निशाना साधा और कहा कि वह एक ट्वीट से आहत हैं, लेकिन 135 बेगुनाहों की मौत से नहीं.

साकेत का आरोप पर भाजपा के निर्देश पर किया गया गिरफ्तार 

साकेत गोखले का आरोप है कि भाजपा के निर्देश पर मुझे गिरफ्तार किया गया था, जमानत मिलने के बावजूद फिर से गिरफ्तार किया गया और फिर से जमानत मिली.  4 दिनों के अंदर मुझे दो बार गिरफ्तार किया गया है. मैं अपनी स्वतंत्रता को बरकरार रखने के लिए माननीय न्यायपालिका का आभारी हूं. पहले मामले में जमानत के बाद फिर से गिरफ्तार किए जाने के बाद गोखले एक बार फिर जमानत पाने में कामयाब रहे. चुनाव आयोग भाजपा से मिली हुई है वहीं चुनाव आयोग लगातार भाजपा की बात सुनते हुए कार्रवाई कर रही है.

Also Read: बंगाल : जमानत के बाद दोबारा गुजरात पुलिस ने साकेत गोखले को किया गिरफ्तार, अभिषेक बोले लोकतंत्र पर खतरा मेरे खिलाफ झूठा मामला किया गया था दर्ज 

साकेत गोखले का कहना है कि किसी और द्वारा किए गए ट्वीट को साझा करने के लिए मेरे खिलाफ तुच्छ मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि मजे की बात यह है कि पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है कि वह व्यक्ति कौन है. गोखले ने फिर से मोरबी पुल के ढहने का मुद्दा उठाया और कहा कि खराब पुल बनाने वाली ओरेवा कंपनी के मालिकों को एफआईआर में नामजद तक नहीं किया गया है, गिरफ्तार करना तो दूर की बात है. उद्देश्य मुझे निशाना बनाने का तरीका खोजना था, मुझे जेल में डाल देना था और मुझे वहां रखना था.

Also Read: बंगाल : जमानत के बाद दोबारा गुजरात पुलिस ने साकेत गोखले को किया गिरफ्तार, अभिषेक बोले लोकतंत्र पर खतरा
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola