बर्दवान कॉर्ड लाइन में ट्रेनें रद्द, संतरागाछी ब्रिज बंद करने की तैयारी शुरू, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Published by : Shinki Singh Updated At : 18 Nov 2022 3:31 PM
पश्चिम बंगाल में ब्रिजों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. मरम्मत कार्य के कारण 19 नवंबर की रात से सांतरागाछी ब्रिज पर वाहनों का आवागमन बंद होने जा रहा है. वहीं ब्रिज की वजह से बर्दवान कॉर्ड लाइन की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस वजह से ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.
पश्चिम बंगाल में ब्रिजों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. मरम्मत कार्य के कारण 19 नवंबर की रात से सांतरागाछी ब्रिज (Santragachi Bridge) पर वाहनों का आवागमन बंद होने जा रहा है. करीब डेढ़ महीने के लिए इस ब्रिज से वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से बंद रहेगा. ऐसे में आज से ब्रिज को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.
Also Read: लाॅटरी घोटाला : सीबीआई का खुलासा इनामुल हक को भी मिला था 50 लाख की लॉटरी का ईनाम
वहीं आज से कई बर्दवान कॉर्ड लाइन की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. रोजाना आने-जाने वालों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से ही ब्रिज पर ट्रैफिक है. कोलकाता की ओर जाने वाली सड़क पर भारी ट्रैफिक के कारण ऑफिस जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है. जिस तरह बर्दवान या आसनसोल से कोलकाता आने में यात्रियों को परेशानी हो रही है, उसी तरह कोलकाता से बर्दवान या आसनसोल जाने वाले लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है.
हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन पर लोकल ट्रेनों की संख्या पहले से ही कम है. इनमें सोमवार से शनिवार तक रोजाना औसतन दो अप और एक डाउन लोकल ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को परेशानी होगी. बर्दवान से कोलकाता और कोलकाता से बर्दवान पहुंचने के लिए यात्रियों को दो से ढाई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है.
Also Read: पश्चिम बंगाल में मां ने ही बेटे पर ही उड़ेल दिया गर्म पानी, अस्पताल में किया गया भर्ती
जानकारी के अनुसार, कोलकाता से आने वाली गाड़ियां सेकेंड हुगली ब्रिज होकर आलमपुर, धुलागढ़ होते हुए जायेंगी. वहीं, कुछ गाड़ियों को बाली के निवेदिता सेतु से निकाला जायेगा. कोलकाता और हावड़ा ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस ब्रिज के बंद होने से जाम की स्थिति उत्पन्न होगी. इसके लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने का फैसला लिया गया है. सांतरागाछी ब्रिज से औसतन 70 हजार गाड़ियां रोज गुजरती हैं. ऐसे में इस ब्रिज को बंद कर दिये जाने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से ब्रिज की मरम्मत का कार्य काफी अहम माना जा रहा है.
Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : आज से शुरू हो रहा है विधानसभा का शीतकालीन सत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










