Budget Trips in India: जेब में हो सिर्फ 5 हजार रुपये तो टेंशन नॉट, करें इन बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशंस का प्लान

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Budget Trips in India under 5000 Rupees: हम और आप जब भी घूमने का प्लान बनाते हैं तो बजट का ज़रूर ध्यान रखते हैं, क्योंकि बजट के अनुसार घूमना काफी किफायती होता है. अगर आप बजट ट्रिप की प्लान कर रहे हैं तो हम आपको 5 हजार रुपयों में अच्छे टूरिस्ट प्लान सजेस्ट करने वाले हैं.

विज्ञापन

Budget Trips in India under 5000 Rupees: अगर आप बजट फ्रेंडली ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको काफी सस्ते टूरिस्ट डेस्टिनेशंस के बारे में बताने वाले हैं. अगर आपके बकेट लिस्ट में इंडिया टूर है पर बजट की फिक्र है तो हम आपको ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी किफायती और बजट फ्रेंडली हैं. हमने भारत की उन खास जगहों को शामिल किया गया है जहां का प्लान बेहद कम बजट में बना सकते हैं. आइए जानते इन बजट फ्रेंडली स्थानों के बारे में.

ऊटी की करें सैर
undefined

दक्षिण-भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित ऊटी एक ऐसी जगह है जहां घूमने के लिए देश के हर होने से सैलानी पहुंचते हैं. यह एक बेहद ही खूबसूरत और अद्भुत हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है. आपको बता दें कि नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए यह एक सस्ती जगह हो सकती है. इसके पास घूमने की कई खूबसूरत जगहें हैं और वो भी ज़्यादा पैसे ख़र्च किए बिना आप यहां घूम सकते हैं. यहां आपको बजट होटल से लेकर स्वादिष्ट खाने तक सब कुछ मिल जाएगा.

करें अमृतसर का प्लान
undefined

पंजाब का अमृतसर शहर कॉलज ट्रिप के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है. धार्मिक स्थल के साथ-साथ अमृतसर और भी कई मायनों में खास माना जाता है. दिल्ली और आसपास के इलाकों के छात्र इस दौरान यहां का प्लान बना सकते हैं. अमृतसर शहर अपने विश्व विख्यात स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है. धार्मिक आस्था से जुड़े देश-विदेश के श्रद्धालु यहां मत्था टेकने जरूर आते हैं.

जीरो घाटी को जरूर करें विजिट
undefined

जीरो अरुणाचल प्रदेश का छोटा सा एक शहर है. अगर आप छुट्टियों के दौरान किसी एकांत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो ज़ीरो आपके लिए आदर्श जगह हो सकती है. आप तेजपुर से बस की मदद से इस जगह तक पहुंच सकते हैं. जबकि खर्चे की बात करें तो यहां कुछ दिन रुकने पर आपको लगभग 5000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.

देखें  तवांग का खूबसूरत नजारा
undefined

प्रकृति की गोद में आराम से बैठा यह शहर तवांग (अरुणाचल प्रदेश) प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. आप बस या टेक्सी के ज़रिए तवांग तक पहुंच सकते हैं, जिसका खर्चा 400-500 रुपए के आसपास आएगा. यहां 4 दिन रुकने का खर्चा 5000 रुपए से कम ही रहेगा.

जैसलमेर को ऐसे करें एक्सप्लोर
undefined

विरासत और संस्कृति में समृद्ध, जैसलमेर भी सस्ते में घूमने के लिए शानदार जगह है. यहां स्वादिष्ट भोजन और ठहरने सहित 3 दिन की यात्रा के लिए आपका खर्च ₹5000 जितना कम होगा. पैसे बचाने के लिए आप जैसलमेर ट्रेन से जा सकते हैं.

बजट टूर में शामिल करें वाराणसी को
undefined

भारत के सबसे पवित्र शहरों में शामिल उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर भी आने वाले दिनों में घूमने के लिए एक सस्ती जगह हो सकती है. पौराणिक कथा और पारंपरिक संस्कृति के लिए वाराणसी दुनिया भर में फेमस है. वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, अस्सी घाट, रामनगर किला और हनुमान मंदिर जैसी पर घूमने के लिए जा सकते हैं. इस जगहों पर घूमने के साथ-साथ गंगा नदी में आप नाव की भी सवारी कर सकते हैं. यहां आपके तीन से चार दिनों के ट्रिप के लिए 4 से 5 हजार रुपये तक खर्च हो सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola