Tokyo Olympics : भारत के लिए सुपर संडे, सिंधु ने जीता कांस्य, पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में
Tokyo Olympics 2020 : बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता और पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर 41 साल बाद पदक की तरफ कदम बढ़ाये जिससे टोक्यो ओलंपिक खेलों में रविवार का दिन भारत के लिये ऐतिहासिक बन गया.
ब्रिटेन को 3-1 से रौंदकर भारत 41 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को 3-1 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बना लिया है. भारत आखिरी बार 1972 में ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा था.
चौथे क्वार्टर में भारत ने दागा तीसरा गोल, ब्रिटेन पर 3-1 की बढ़त
चौथे क्वार्टर में भारत ने ब्रिटेन पर तीसरा गोल दागा. भारत की ओर से 57 वें मिनट में हार्दिक सिंह ने तीसरा गोल दागा.
कप्तान मनप्रीत सिंह को पीला कार्ड, 5 मिनट के लिए मैदान से बाहर
कप्तान मनप्रीत सिंह को अंपायर ने पीला कार्ड दिखाया. जिसके बाद उन्हें 5 मिनट तक के लिए मैदान से बाहर होना पड़ा. इस समय भारतीय टीम केवल 10 खिलाड़ियों से खेल रही है. चौथे क्वार्टर में स्कोर 3-1 है.
हॉकी क्वार्टर फाइनल में भारत और ब्रिटेन के बीच रोमांचक मुकाबला, स्कोर 2-1
भारत और ब्रिटेन के बीच इस समय पुरुष हॉकी के क्वार्टर फाइनल का मुकाबला जारी है. भारत ने तीसरे क्वार्टर तक 2-0 की बढ़त बना लिया था, लेकिन चौथे क्वार्टर में ब्रिटेन से शानदार वापसी की और भारत पर पहला गोल दागा. ब्रिटेन की ओर से इयान वार्ड ने 45वें मिनट में गोल दागा और अपनी टीम को वापसी कराया.
भारत ने ब्रिटेन पर 2-0 की बढ़त बनायी
हॉकी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. दूसरे क्वार्टर की समाप्ति पर भारत ने ब्रिटेन पर 2-0 की बढ़त बना ली है. तीसरे क्वार्टर का मुकाबला जारी है. भारत की ओर से पहला गोल दलप्रीत सिंह ने दागा, जबकि दूसरा गोल 16वें मिनट में गुरजंत सिंह ने दागा.
बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास, चीनी शटलर को 2-0 से रौंदा
टोक्यो ओलंपिक के बैडमिंटन महिला एकल में पीवी सिंधु ने इतिहास रच डाला है. ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में सिंधु ने चीनी शटलर ही बिंग जियाओ को 2-0 से हराकर भारत के लिए दूसरा पदक जीता. सिंधु ने पहला सेट 21-13 से जीता, जबकि दूसरे सेट पर 21-15 से कब्जा किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए