Olympics : 7 पदक जीतकर भारत ने तोड़ा लंदन ओलंपिक का अपना रिकॉर्ड, नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास
Tokyo: India’s Neeraj Chopra holds his gold medal after winning in the final of the men’s javelin throw event at the 2020 Summer Olympics, in Tokyo, Saturday, Aug. 7, 2021. Chopra became the first to win Athletics Gold for India ever. (PTI Photo/Gurinder Osan)(PTI08_07_2021_000235A)
Tokyo Olympics 2020 का 15वां दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा. भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया. इसके साथ ही नीरज ने एथलीट में 125 साल का इतिहास भी बदल दिया. एथलीट में 125 साल बाद भारत को गोल्ड मिला है. इसके साथ ही भारत के खाते में 7वां पदक भी आ गया है.
गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा से पीएम मोदी की बात
गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की. पीएम मोदी ने नीरज को गोल्ड जीतने पर बधाई दी और कहा, बिना दबाव के अपने खेल पर ध्यान दें.
गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के घर पर मन रहा जश्न
टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के पानीपत, हरियाणा स्थित घर पर जश्न का माहौल है.
गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार देगी, 6 करोड़ रुपये, क्वास 1 की नौकरी
टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल जीतने पर हरियाणा सरकार ने नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपये, क्लास 1 की नौकरी देने की घोषणा की है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ये बहुत खुशी का पल है. हमारे लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है. उन्होंने कहा, पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें नीरज चोपड़ा को हेड बनाएंगे.
राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को गोल्ड जीतने पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है. इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर नीरज को बधाई दी.
नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, एथलेटिक्स में बदल दिया 125 साल का इतिहास, भारत के खाते में 7वां पदक
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड पदक दिलाया. चोपड़ा ने पहले प्रयास में नीरज ने 87.03 मीटर भाला फेंका, तो दूसरे प्रयास में उन्होंने उससे भी आगे 87.58 मीटर भाला फेंका.
नीरज तीसरे प्रयास में केवल 76.79 मीटर ही फेंक पाये
नीरज लगातार दो प्रयास में शानदार प्रदर्शन करने के बाद तीसरे प्रयास में केवल 76.79 मीटर ही भाला फेंक पाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए