अजय देवगन को पहले ऑफर हुई थी हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक? लेकिन इस वजह से मौका चूक गये 'भोला' एक्टर

शो के एक सेगमेंट में कपिल शर्मा ने मजाक में अभिनेताओं के बारे में मजेदार अफवाहें पढ़ते नजर आ रहे हैं. अजय के बारे में एक अफवाह को पढ़ते हुए कपिल ने कहा कि, टाइटैनिक पहले अजय को ऑफर किया गया था लेकिन उनकी एक डिमांड थी.
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्म में दीपक डोबरियाल की एक्टिंग को भी खूब सराहा जा रहा है. वो हाल ही में द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे. अपने मजाकिया वन लाइनर्स और अजय के साथ मजाक के साथ होस्ट कपिल शर्मा ने दर्शकों को खूब हंसाया. कपिल शर्मा ने कई मजेदार सवाल उनसे पूछे. अजय ने ही भोला का निर्देशन किया है.
कपिल शर्मा ने जब उनसे पूछा कि क्या सेट पर किसी के साथ उनका झगड़ा हुआ है या नहीं. अजय ने जवाब दिया और कहा नहीं. हालांकि तब्बू ने बीच में टोका और खुलासा किया कि अजय ने उन्हें सेट पर बहुत परेशान किया. इसके बाद कपिल ने अजय से पूछा, ‘आप इतने सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, हमने कभी उनके बारे में कोई विवाद नहीं सुना. क्या आप निर्दोष हैं या आप पकड़े नहीं जा रहे हैं?” अजय ने जवाब दिया और कहा, “जो कुछ भी मैं जानता हूं, मैंने आपसे सीखा है.”
शो के एक सेगमेंट में कपिल शर्मा ने मजाक में अभिनेताओं के बारे में मजेदार अफवाहें पढ़ते नजर आ रहे हैं. अजय के बारे में एक अफवाह को पढ़ते हुए कपिल ने कहा कि, टाइटैनिक पहले अजय को ऑफर किया गया था लेकिन उनकी एक डिमांड थी. अजय के जवाब ने सभी को सकते में डाल दिया. अभिनेता ने कहा, “हां उन्होंने मुझे लिखा था लेकिन जब तक चिट्ठी मुझे मिली, टाइटैनिक पहले ही डूब चुका था.”
Also Read: Bholaa BO Collection: अजय देवगन की बंपर ओपनिंग मूवी की लिस्ट में पिछड़ी भोला, देखें टॉप 5 फिल्मों का रिकॉर्ड
बता दें कि भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और यह अजय की चौथी निर्देशित फिल्म है. फिल्म में संजय मिश्रा, गजराज राव और विनीत कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने फिल्मफेयर को बताया, “मैंने खुद को एक निर्देशक के रूप में और ज्यादा तैयार किया और जब एक निर्देशक किसी फिल्म की तैयारी करता है तो वह सभी अभिनेताओं के लिए तैयारी करता है. इस प्रक्रिया में निर्देशक ने अभिनेता को अच्छी तरह से तैयार किया.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




