The Kerela Story से लेकर Fighter तक, OTT पर रिलीज हो रही हैं ये मजेदार फिल्में, अभी नोट कर लें डेट

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Feb 2024 5:36 PM

विज्ञापन

OTT Releases Of 2024: साल 2024 की धमाकेदार शुरुआत के साथ अब ओटीटी पर जबरदस्त धमाका होने वाला है. जहां द केरल स्टोरी से लेकर फाइटर और ज़्विगेटो रिलीज के लिए लाइन में लगी हुई है. जानें कहां देख सकते हैं आप इसे...

विज्ञापन

OTT Releases Of 2024: फिल्में और वेब सीरीज देखना आजकल की लाइफ में किसे पसंद नहीं है, हर कोई वीकेंड पर अपनी पसंदीदा मूवीज को एंजॉय करता है. साल 2023 कई फिल्मों के लिए गोल्डन पीरियड जैसा रहा. जहां कई ब्लॉकबस्टर साबित हुई, वहीं कई अच्छी कहानी के बावजूद भी फ्लॉप हो गई. इसमें सबसे पहले अदा शर्मा स्टारर ‘द केरल स्टोरी’ है, इस मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया था और बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई की थी. इसके अलावा एक और फिल्म थी, जिसने सभी का दिल जीता, वो कपिल शर्मा की ज़्विगेटो है. इस मूवी ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में परचम लहराया. हालांकि थियेटर्स में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद साल 2023 के अंत में राजकुमार हिरानी की डंकी आई, इसने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ काफी अच्छी कमाई की. अगर आपने किसी वजह से अबतक ये फिल्में नहीं देखी हैं, तो अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. अभी जाकर जरूर देख लें.

द केरल स्टोरी इस ओटीटी पर होगी रिलीज (The Kerala Story OTT Relese)

‘द केरल स्टोरी’ फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की. सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और अदा शर्मा अभिनीत यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. 15-20 करोड़ के बजट के साथ, इस फिल्म ने लगभग 300 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब ये जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. जी हां ये मूवी को 12 जनवरी या 19 जनवरी, 2024 के बीच आएगी. ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बिलानी, सिद्धि इदनानी, देवदर्शनी और विजय कृष्णा ने अहम किरदार निभाए.

ज़्विगेटो ओटीटी रिलीज की तारीख (Zwigato OTT Release Date)

कपिल शर्मा-स्टारर ‘ज़्विगेटो’ की डिजिटल रिलीज काफी उत्साह पैदा कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस इस साल के अंत में लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म का प्रीमियर होने की उम्मीद कर सकते हैं. 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अप्लॉज एंटरटेनमेंट की ज़्विगाटो जैसी जीवन-भरी फिल्म को शुरू करना मुश्किल है. नंदिता दास द्वारा निर्देशित, ज़्विगाटो एक फूड डिलीवरी राइडर की कहानी है, जो रेटिंग और एल्गोरिदम की दुनिया से जूझता है. यह अत्यधिक सामयिक फिल्म ‘सामान्य लोगों’ के जीवन पर प्रकाश डालती है. कहानी की बनावट ही बहुत जोरदार होनी चाहिए थी, और इसके ट्रेलर से इसका वादा भी हुआ.

Also Read: Aashram 4 OTT Release Date: बॉबी देओल की आश्रम 4 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

डंकी ओटीटी रिलीज (Dunki OTT Release)

‘पठान’ और ‘जवान’ की शानदार सफलता के बाद शाहरुख खान का जलवा ‘डंकी’ के साथ जारी रहा. ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब लोग जानना चाहते हैं कि ये किस ओटीटी पर और कब रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट बताती है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डंकी के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के 2 महीने बाद ये ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

फाइटर ओटीटी रिलीज (Fighter OTT Release)

बैंग बैंग और वॉर की सफलता के बाद, फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्देशित फाइटर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. पहली हवाई कार्रवाई के रूप में प्रचारित, यह वायु सेना अधिकारियों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है जो देश के दुश्मनों के खिलाफ लड़ते हैं. अब मूवी के ओटीटी डिटेल्स सामने आ गए हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. कहा जा रहा है कि थियेटर रिलीज के 2 महीने बाद ये ओटीटी पर आएगी.

मेरी क्रिसमस ओटीटी रिलीज (Merry Christmas OTT Release)

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मेरी क्रिसमस हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन क्रिटिक्स श्रीराम राघवन के निर्देशन से प्रभावित दिखे. आइए जानते हैं मैरी क्रिसमस कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. थियेटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ‘मेरी क्रिसमस’ के नेटफ्लिक्स पर आने की उम्मीद है. कहा जा रहा है कि रिलीज के 2 महीने बाद ये ओटीटी पर दस्तक देगी. ‘मेरी क्रिसमस’ को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में एक साथ फिल्माया गया था. फिल्म में शानदार कलाकार हैं, जिसमें अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं.

Also Read: Mirzapur 3 OTT Date: इंतजार खत्म, पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर 3 इस दिन होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola