झारखंड- ओड़िशा सीमा विवाद को लेकर घंटों पड़ा रहा महिला का शव, मामला सुलझने पर बोलानी थाने की पुलिस ले गयी अपनी साथ, जानें क्या है पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News (किरीबुरु, पश्चिमी सिंहभूम) : झारखंड और ओड़िशा सीमा विवाद को लेकर एक महिला (50 वर्ष) का शव घंटों पड़ा रहा, लेकिन दोनों राज्य की पुलिस एक-दूसरे के सीमा में होने की बात करते रहे. आखिरकार करीब दो घंटे की चर्चा के बाद ओड़िशा के बोलानी थाना का पुलिस उक्त महिला के शव को अपने साथ ले जाने पर सहमति जतायी.

विज्ञापन

Jharkhand News (किरीबुरु, पश्चिमी सिंहभूम) : झारखंड और ओड़िशा सीमा विवाद को लेकर एक महिला (50 वर्ष) का शव घंटों पड़ा रहा, लेकिन दोनों राज्य की पुलिस एक-दूसरे के सीमा में होने की बात करते रहे. आखिरकार करीब दो घंटे की चर्चा के बाद ओड़िशा के बोलानी थाना का पुलिस उक्त महिला के शव को अपने साथ ले जाने पर सहमति जतायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है मामला

झारखंड के किरीबुरू और ओड़िशा के बोलानी थाना के सीमा पर स्थित है चर्च हांटिंग बस्ती. इस बस्ती में रहने वालों का अधिकांश घर किरीबुरू थाना अंतर्गत तथा कुछ घर बोलानी थाना सीमा क्षेत्र में आता है. बोलानी थाना सीमा क्षेत्र में आने वाले चर्च हाटिंग बस्ती में वर्षों से खाली और जर्जर घर में एक अज्ञात विक्षिप्त महिला (50 वर्ष) का शव मिला. खेलने के दौरान कुछ बच्चों ने उक्त महिला का शव देखा. इसकी तत्काल जानकारी आसपास के लोगों को दी.

जानकारी मिलते ही किरीबुरू पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती किड़ो एवं थाना प्रभारी अशोक कुमार को दी गयी. हालांकि, घटनास्थल झारखंड की सीमा से 10 मीटर दूर ओड़िशा के बोलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आता था. इसलिए मुखिया व थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी बोलानी थाना को दी. घटना की सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद बोलानी थाना प्रभारी केसी बेहरा, एसआई गंगाधर बारिक, महिला पुलिस आदि घटनास्थल पर पहुंचे एंव उन्होंने घटनास्थल को झारखंड सीमा क्षेत्र में बताकर विवाद खड़ा कर वह वापस जाने लगे.

Also Read: जमशेदपुर के बाल कल्याण आश्रम से गायब दो बच्चियां मदर टेरेसा शेल्टर होम से हुई बरामद, नाबालिगों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस दौरान किरीबुरू पश्चिम की मुखिया पार्वती किड़ो व अन्य लोगों ने श्री बेहरा को समझाने का प्रयास किया कि जिस झोपड़ी में महिला का शव पड़ा है वह ओड़िशा सीमा के अंतर्गत आता है. विवाद बढ़ने के दौरान ही किरीबुरू थाना प्रभारी घटनास्थल पर दोबारा पहुंचे एवं बोलानी थाना के इंस्पेक्टर केसी बेहरा को झारखंड- ओड़िशा इंटर स्टेट बाउंड्री तथा ओड़िशा स्थित सेल की बोलानी खादान प्रबंधन द्वारा अपने लीज सीमा का लगाया गया बाड़ आदि को दिखा कर समझाया.

इसके बाद भी बोलानी थाना के इंस्पेक्टर केसी बेहरा इस बात पर अड़ रहे कि ओड़िशा सीमा में रह रहे लोगों का आधार कार्ड में झारखंड का पता है तथा यहां रहने वाले लोग झारखंड सरकार या सेल की किरीबुरू प्रबंधन से तमाम लाभ ले रहे हैं. इसके बाद बस्ती के लोगों ने कहा कि हम ओड़िशा सीमा में रहते हैं. इसके बावजूद हमें ओड़िशा सरकार से सहयोग नहीं मिलता है, तो मेरा क्या कसूर. काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार बोलानी थाना की पुलिस उक्त महिला के शव को अपने साथ ले जाने को तैयार हुई.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola