जमशेदपुर के बाल कल्याण आश्रम से गायब दो बच्चियां मदर टेरेसा शेल्टर होम से हुई बरामद, नाबालिगों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Updated at : 18 Jun 2021 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर के बाल कल्याण आश्रम से गायब दो बच्चियां मदर टेरेसा शेल्टर होम से हुई बरामद, नाबालिगों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Jharkhand News (पटमदा, पूर्वी सिंहभूम) : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पटमदा के गोबरघुसी स्थित बाल कल्याण आश्रम में भेजे गये मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के 38 बच्चों में से दो बच्चियां गुरुवार सुबह आश्रम से गायब हो गयी. इनमें एक डुमरिया और दूसरी बोड़ाम के पोटकाडीह की है. इससे पहले 11 जून को मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट से बच्चों को शिफ्ट करने के दौरान आरोप लगाने वाली दोनों बच्चियां गायब हो गयी थी. लेकिन, एक दिन बाद शुक्रवार को दोनों बच्चियों को मदर टेरेसा शेल्टर होम से बरामद की है. शुक्रवार की सुबह पुलिस और CWC के सदस्य दोनों किशोरियों को लेकर चले गये. हालांकि, एक के बाद एक बच्चियों के गायब होने से सवाल उठने लगे हैं कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है?

बच्चियों के गायब होने से यही सवाल उठ रहा है कि संवेदनशील मामला होने के बाद भी पुलिस और प्रशासन बच्चियों की सुरक्षा क्यों नहीं सुनिश्चित कर पा रही है? क्या इसके पीछे शहर के सफेदपोश लोगों का हाथ है जो बच्चियों को सुरक्षित नहीं रहना देना चाहते हैं.

एक ASI सहित चार पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद भी बच्चियां हो गयीं गायब

बाल कल्याण आश्रम के मुख्य सदस्य रौनक शुक्ला ने बताया कि गायब हुई दोनों बच्चियां खाना खाने का बाद अन्य छात्राओं के साथ दो महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में सोयी हुई थी, जबकि अन्य सुरक्षा के लिए आश्रम में एक एएसआइ समेत चार पुलिसकर्मी की तैनाती की गयी. इसके बाद भी बच्चियां कैसे गायब हो गयी, इसकी जानकारी नहीं है.

Also Read: फरार टोनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, जमशेदपुर में मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के फंड के दुरुपयोग की होगी जांच, ट्रस्ट संचालक समेत चार गये जेल
गोबरघुसी बाल कल्याण आश्रम में नहीं है चहारदीवारी

गोबरघुसी बाल कल्याण आश्रम में चहारदीवारी नहीं है. इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी है. 22 और 23 जनवरी, 2021 को यहां आयोजित राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला में डीसी सूरज कुमार, एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन समेत जिले व प्रखंड के सभी अधिकारी मौजूद थे. इसके बाद भी जिला प्रशासन की ओर से आश्रम को सुरक्षित मानकर बच्चों को यहां शिफ्ट कर दिया गया.

परिजन को जानकारी देने के बाद भी नहीं मिलीं बच्चियां

बच्चियों के गायब होने पर आश्रम के मुख्य सदस्य रौनक शुक्ला ने पहले वहां उपस्थित एएसआइ व गार्ड को मामले की जानकारी दी. इसके बाद जिला प्रशासन को जानकारी दी गयी. सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह डीएसपी सुमित कुमार, इंस्पेक्टर विमल किंडो, बीडीओ शंकराचार्य सामद, सीओ चंद्रशेखर तिवारी, पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम, बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा आश्रम पहुंचे. इसके बाद गोबरघुसी के आसपास लड़ार्इडुंगरी, काशीडीह, ओपो, सारी, बामनी सहित आसपास के गांवों में बच्चियों की खोजबीन की, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली. इसके बाद दोनों के परिजनों को जानकारी गयी, लेकिन देर शाम तक दोनों बच्चियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला.

हालांकि, पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गोबरघुसी से गायब दोनों किशोरियों को मदर टेरेसा शेल्टर होम से बरामद कर लिया है. दोनों नाबालिग को शुक्रवार की सुबह बरामद करने के बाद पुलिस और CWC के सदस्य अपने साथ ले गये.

Also Read: JAC 10th, 12th Result 2021 : झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट के रिजल्ट की तैयारी जोरों पर, जानिए कब आ रहा रिजल्ट

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola