Jio Cheapest Recharge: लंबी वैलिडिटी वाला जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, 11 महीनों तक मिलेंगे इतने फायदे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Dec 2023 8:12 AM
Reliance Jio Recharge Plan - रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में जियो यूजर्स के लिए कई तरह के रीचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. हम आज जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कीमत 400 रुपये से कम है और इसमें बेनिफिट्स भी काफी जबरदस्त मिलेंगे.

Reliance Jio Affordable Recharge Plan : देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों की जरूरत के लिए हर तरह के प्लान्स मौजूद हैं. हम आज आपको जियो के एक ऐसे रीचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं, जिसमें अनलिमिटेड बेनिफिट्स मिलते हैं और इसकी कीमत भी बहुत कम है.

जियो का 399 वाला रीचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के जिस रिचार्ज प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसकी कीमत 399 रुपये है. इस प्लान के साथ आपको कई तरह के कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स मिल जाते हैं.

जियो 399 प्लान के फायदे
जियो के इस रीचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस रीचार्ज प्लान के साथ प्रतिदिन 3GB हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलता है. साथ ही, आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. बस यही नहीं, इस प्लान के साथ हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है.

84GB डेटा का फायदा
जियो यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 3GB हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलता है. इस तरह 28 दिनों के लिए कुल 84GB हाई स्पीड डेटा का फायदा उठाया जा सकता है.

6GB डेटा फ्री
जियो का यह प्लान सब्सक्राइब करने पर 61 रुपये वाला 6GB डेटा बूस्टर वाला प्लान फ्री दिया जा रहा है. ऐसे में इस प्लान से रीचार्ज कराने पर आपको कुल 90GB डेटा का फायदा मिलेगा.

प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों में प्लान उपलब्ध
रिलायंस जियो के पास 399 रुपये वाला प्लान प्रीपेड के साथ पोस्टपेड में भी उपलब्ध है. इस प्लान के साथ भी ग्राहकों को फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतदिन 100 एसएमएस और 75GB हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलता है.

जियो के 399 वाले प्लान में ये बेनिफिट्स भी मिलेंगे
399 रुपये वाले जियो के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री ऐक्सेस भी मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










