iPhone 15 Price: दुबई में इतना सस्ता है आईफोन, वहां से घूम कर आ जाएंगे आप

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Sep 2023 7:43 PM

विज्ञापन

iphone 15 price difference in dubai and India - दुबई में इस कीमत पर iPhone आपको तभी मिल पाएगा, जब आप वहां जाकर रुपये को US डॉलर में बदलवाएं और फिर उससे वहां आईफोन खरीदें. साथ ही, आईफोन खरीदने के लिए दुबई तक का सफर करना तभी समझदारी माना जाएगा, जब आप iPhone 15 Pro या iPhone 15 Pro Max खरीदेंगे.

विज्ञापन
undefined

Apple iPhone के दीवानों को नयी आईफोन 15 सीरीज का आखिरकार दीदार हो ही गया. Apple ने 12 सितंबर को अपने Wonderlust इवेंट के दौरान लेटेस्ट 15 सीरीज स्मार्टफोन्स को दुनिया के सामने पेश किया. इस सीरीज में 4 मॉडल्स आये हैं. इन स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग 15 सितम्बर से शुरू हो गया है.

undefined

Apple ने नये iPhone 15 में जो नये फीचर्स इस बार दिये हैं, उनसे आईफोन लवर्स काफी खुश हैं. नये आईफोन में पुराने मॉडल की तरह 12 मेगापिक्सल का कैमरा नहीं, बल्कि 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं, नयी आईफोन 15 सीरीज में कंपनी ने पहली बार टाइप-सी पोर्ट दिया है. ये सब फीचर्स मिलकर नये आईफोन को पहले से खास बनाते हैं.

Also Read: iPhone 15 सीरीज देखी आपने? Apple के लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत 80 हजार से शुरू
undefined

ऐपल आईफोन 15 सीरीज इंडिया समेत पूरी दुनिया में लॉन्च हो गई है. यह आईफोन की न केवल सबसे नयी, बल्कि सबसे महंगी सीरीज भी है. अगर आप इस सीरीज का कोई फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो बजट तैयार कर लें. आईफोन 15 सीरीज का सबसे महंगा मॉडल 1.50 लाख रुपये से भी महंगा है. वहीं, ऐपल का सबसे सस्ता आईफोन- iPhone SE है.

undefined

एक समय था, जब आईफोन भारतीय बाजार में देरी से उतारा जाता था. तब लॉन्च के शुरुआती दिनों में भारत के कई रईस आईफोन हासिल करने के लिए प्रीमियम देने के लिए तैयार रहते थे. इस क्रेज को देखते हुए दुबई से आईफोन खरीदकर भारतीय बाजार में बेचना एक बिजनेस भी होता था. यह पैटर्न अब बदला जरूर है, लेकिन कीमतों में भारी अंतर की वजह से रुका नहीं है.

Also Read: iPhone 15 Series: खरीदने से पहले जान लीजिए क्या खास है Apple के स्मार्टफोन्स में
undefined

भारत और दुबई के बीच iPhone की कीमतों में इतना अंतर है कि इसमें दुबई आने-जाने का खर्च भी समा जाए. अगर इसी हफ्ते दुबई जाने और आने का ट्रिप प्लान कर लें, तो मेक माय ट्रिप पर 23 हजार रुपये में एयर टिकट मिलेगा. दुबई में एक रात रुकने के लिए किसी होटल का इंतजाम 10 हजार रुपये में हो जाए, तो iPhone 15 Pro Max का शुरुआती मॉडल दुबई से खरीदकर लाने का खर्च 1 लाख 48 हजार रुपये बैठेगा.

undefined

वहीं, भारत में यह 1 लाख 60 हजार रुपये में आयेगा. यहां ध्यान देनेवाली बात यह है कि दुबई में इस कीमत पर iPhone आपको तभी मिल पाएगा, जब आप वहां जाकर रुपये को US डॉलर में बदलवा लें और फिर उससे वहां आईफोन खरीदें. साथ ही यह भी बता दें कि आईफोन खरीदने के लिए दुबई तक का सफर करना तभी समझदारी माना जाएगा, जब आप iPhone 15 Pro या iPhone 15 Pro Max खरीदेंगे.

Also Read: iPhone 15, Plus, Pro और Pro Max एक दूसरे से कितने अलग हैं? यहां जानिए सारी बात
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola