Lust Stories 2 में तमन्ना भाटिया का दिखेगा अलग अवतार, जानें इस एक्ट्रेस को कैसे मिला पहला एक्टिंग ब्रेक

Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Jun 2023 2:18 PM

विज्ञापन

तमन्ना भाटिया इन-दिनों अपनी शॉर्ट फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म में वह एकदम ही अलग कैरेक्टर में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपनी 'नो किसिंग पॉलिसी' को तोड़ दिया. आइए जानते हैं अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक सबकुछ...

विज्ञापन

साउथ की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ तेलुगू और तमिल इंडस्ट्री में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है. 65 से अधिक मूवीज में अभिनय कर चुकीं बाहुबली एक्ट्रेस ने दक्षिण भारतीय अंतरराष्ट्रीय मूवी पुरस्कार जीता है. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें साल 2010 में कलाईमामणि और 2017 में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था. बीते दिनों तमन्ना भाटिया की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 रिलीज हुई. इसमें एक्ट्रेस का एक अलग ही अवतार देखा गया.

लस्ट स्टोरीज 2 में तमन्ना का दिखा नया रूप

लस्ट स्टोरीज 2 तमन्ना भाटिया के लिए बेहद खास रही है. उन्होंने न केवल अपनी ‘नो किसिंग पॉलिसी’ को तोड़ा बल्कि इस फिल्म को करते हुए उन्हें अपने सपनों का राजकुमार भी मिल गया. जी हां लस्ट स्टोरीज 2 में तमन्ना पहली बार स्क्रीन पर किस करती नजर आएंगी. फिल्म में विजय को किस करने पर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था, ”मैंने कभी किसी एक्टर के आसपास इतना अच्छा महसूस नहीं किया और यही कारण है कि मैंने इस शॉर्ट फिल्म में वो सब नया करने की कोशिश की, जो पहले किसी फिल्म में नहीं कर पाई. इस फिल्म में पहली बार तमन्ना का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है, अबतक एक्ट्रेस को देसी लुक में ही देखा गया था.

तमन्ना भाटिया को लस्ट स्टोरीज के सेट पर हुआ प्यार

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने लस्ट स्टोरीज 2 के प्रमोशन में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था. उन्होंने एक दूसरे के बारे में खुलकर बात की. तमन्ना ने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा, विजय हमारे देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं और एक कलाकार के रूप में मैं उनका आदर करती हूं. वह काफी मजाकिया इंसान है, जिसके साथ आप कभी बोर नहीं हो सकते हैं. उनसे हर दिन मुझे कुछ न कुछ सीखने को मिलता है.

तमन्ना भाटिया को फिल्मों में कैसे मिला ब्रेक?

तमन्ना भाटिया को ज्यादातर तेलुगु और तमिल फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है. हालांकि, बहुत से लोग नहीं जानते कि उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत चांद सा रोशन चेहरा (2005) नामक बॉलीवुड फिल्म से की थी. यह फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन अपने डेब्यू के कुछ समय बाद ही उन्होंने तेलुगू फिल्म श्री (2005) और तमिल फिल्म केडी (2006) में अभिनय किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. एक्ट्रेस को लेकर एक मजेदार किस्सा है, जब वह अपने स्कूल के वार्षिक समारोह में डांस कर रही थी, तभी वहां उन्हें किसी निर्देशक ने देखा और फिल्म ऑफर कर दी.

बाहुबली के बाद चमकी तमन्ना भाटिया की किस्मत

साउथ की ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ में तमन्ना भाटिया अवंतिका के किरदार में नजर आई. ये फिल्म एक्ट्रेस की लाइफ की टर्निंग पॉइंट थी. उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने बन गये थे. तमन्ना ने एक योद्धा की भूमिका निभाई, जो बुरे लोगों को मारने से पहले नहीं हिचकिचाती और प्रभास के साथ उनकी केमिस्ट्री अद्भुत थी. एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित, ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ एक पीरियड वॉर फिल्म है, जिसने दुनिया भर में 510.90 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. प्रभास, तमन्ना के अलावा के इसमें राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासर की प्रमुख भूमिकाओं में थे. बाहुबली अपनी रिलीज के समय दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई.

तमन्ना भाटिया की फिल्में, जिन्होंने दिलाई उन्हें खास पहचान

भारतीय सिनेमा में तमन्ना भाटिया की फिल्मों में साल 2009 में आई कोनकेम इष्टम कोनकेम कश्तम, 100% लव (2011), ऊसारवेली (2011), रचा (2012), तडाखा (2013), बाहुबली: द बिगिनिंग (2015), बंगाल टाइगर (2015), ऊपिरी (2016), बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017), F2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन (2019), और सई रा नरसिम्हा रेड्डी (2019) शामिल हैं. वहीं उनकी तमिल फिल्मों में अयान (2009), पैया (2010), सिरुथाई (2011), वीरम (2014), धर्मा दुरई (2016), देवी (2016) और स्केच (2018) शामिल हैं. एक्ट्रेस ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें हिम्मतवाला (2013), एंटरटेनमेंट (2014), और बबली बाउंसर (2022) शामिल हैं. उनकी ओटीटी फिल्मों में जी करदा और लस्ट स्टोरीज़ 2 और बबली बाउंसर जैसी सीरीज शामिल है.

Also Read: धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए जताया प्यार, जानें बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ को किन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार
तमन्ना भाटिया ने अपने नाम किये ये अवॉर्ड्स

तमन्ना भाटिया को 42वें सैटर्न अवार्ड्स में बाहुबली: द बिगिनिंग में एक योद्धा की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया था. उन्होंने ‘ताड़खा’ में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट तेलुगू अभिनेत्री का SIIMA पुरस्कार जीता. एक्ट्रेस भारत सरकार के अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर है. फिल्म देवी के लिए तमन्ना को एशियानेट फ़िल्म पुरस्कार मिला था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola