Switzerland Tourist Places: विदेश घूमने का है मन तो जरूर जाएं स्विट्जरलैंड के ये प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Oct 2023 8:01 AM

विज्ञापन

Switzerland Tourist Places: हर साल हजारों की तादाद में लोग यूरोप में स्थित इस धरती के इस स्वर्ग को देखने के लिए आते हैं. अगर आप कहीं देश में घूमने का सोच रहे हैं तो आपको एक बार स्विट्जरलैंड के बारे में जरूर सोच लेना चाहिए. आइये जानते है कुछ बेहतरीन स्विट्ज़रलैंड के पर्यटन स्थल के बारे में

विज्ञापन
undefined

मैटरहॉर्न (The Matterhorn)

आप स्विट्जरलैंड घूमने जाने की तैयारी कर रहे हो और आप की लिस्ट में मैटरहॉर्न ना हो, यह तो खुद के साथ नाइंसाफी होगी. मैटरहॉर्नजगह ही ऐसी है जिससे हर कोई देखना चाहता है 4478 मीटर मीटर की ऊंचाई पर यह आल्प्स पर्वत के सबसे ऊंचे पर्वतों में से एक है जो स्विट्ज़रलैंड तथा इटली के बॉर्डर पर स्थित है. जब आप इतनी ऊंचाई तक खुद चलकर चढ़ते हुए जाएंगे यह एक अलग ही तरह का एडवेंचर होगा. यदि आपको लगता है कि आप चढ़कर नहीं जा सकते तो आप इस पर्वत पर जाने के लिए “केबल कार” का सहारा भी ले सकते हैं.

undefined

स्विस राष्ट्रीय पार्क (Swiss National Park)

स्विस नेशनल पार्क दक्षिण स्विजरलैंड की रेहतियन पर्वत श्रंखला में बसा एक बेहद ही खूबसूरत पार्क है नेशनल पार्क का निर्माण 1 अगस्त सन 1910 में स्विजरलैंड के राष्ट्रीय छुट्टी दिवस पर किया गया था. यह पार्क यूरोप के सबसे पहले बसे पार्कों में से एक है वैसे तो स्विट्जरलैंड पूरा ही बेहद खूबसूरत देश है लेकिन स्विस नेशनल पार्क में आना आपको स्वर्ग में होने का एहसास कराता हैं.

undefined

जंगफ्राजोच (Jungfraujoch)

जंगफ्राजोच समुन्द्र तल से लगभग चार हजार मीटर ऊंची बर्नीज पर्वत श्रंखला के दो पर्वत जुन्ग्फ्राऊ तथा मोंच को जोड़ने वाला एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं. जुंगफ्राजूच की समुन्द्र तल से ऊँचाई 3463 मीटर ह, इतनी उचाई पर स्थित होने के कारण जंगफ्राजोच यूरोप का शीर्ष भी कहा जाता हैं. यदि आप जुंगफ्राजूच की खूबसूरती का अच्छे से लुत्फ उठाना चाहते है तो आप स्फिंक्स से इसका पूरा नजारा देख सकते हैं. इस जगह की शूटिंग फिल्म हीरो(2003), क्रिश 3 (2023) और इसी साल रिलीज पठान(2025) इसी जगह शूट की गई है.

undefined

शिल्थॉर्न (Schilthorn)

शिल्थॉर्न स्विट्ज़रलैंड की बर्नीज पर्वत श्रंख्लायो में स्थित एक शिखर है जिसकी उचाई 2970 मीटर हैं. हर साल यहाँ हजारो की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं. शिल्थॉर्न की तली में मुर्रेन नामक एक छोटा सा गाँव स्थित है जहाँ से आपको स्चिल्थोर्ण पहुँचने के लिए केवल कार मिल जाती हैं केवल कर से इस शिखर पर पहुँचना ही एक अनोखा व रोमांचित करने वाला अनुभव है आप यहां पर स्किंग (skeing) का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं.

undefined

ज्यूरिख (Zurich)

स्विट्जरलैंड गए तथा ज्यूरिख नहीं देखा, फिर तो आपने आधा स्विट्जरलैंड ही नहीं देखा. ज्यूरिख एक बहुत ही मनमोहक करने वाला खूबसूरत शहर हैं, यहाँ आपको पुराने भवनों के साथ-साथ नए तरह के भवन भी देखने को मिलते हैं. जीवन जीने के लिए दुनिया के टॉप शहरो में शामिल यह शहर स्विट्ज़रलैंड का सांस्कृतिक व व्यावासिक हब भी हैं, तथा यह इस देश का सबसे बड़ा नगर भी हैं.

undefined

द राइन फॉल्स (The Rhine Falls)

द राइन फॉल्स स्विट्ज़रलैंड का सबसे प्रमुख झरना या जल-प्रपात हैं. इस झरने में पानी बहुत अधिक मात्रा में तथा तेजी से आता है जिस कारण इसे यूरोप का सबसे शक्तिशाली जल-प्रपात कहा जाता है. इस झरने पर बिजली बनाने के लिए कई बार प्रोजेक्ट शुरू किये गए लेकिन स्थानीय लोगो के अवरोध के बाद इन प्रोजेक्ट्स पर काम नहीं किया गया. द राइन फॉल्स को 14000 से 17000 पुराना माना जाता हैं.

undefined

बर्न (Bern)

स्विट्ज़रलैंड घूमने की ख्वाइश रखने वाला हर व्यक्ति इसकी राजधानी बर्न के बारे में तो जानता ही हैं. यह एक बेहद ही आधुनिक एवं आकर्षक शहर है जहाँ हर साल लाखो शैलानी घूमने के लिए आते हैं. बर्न में घड़ियाँ बनाने का काम बहुत होता हैं यहाँ की घड़ियाँ आपको संसार के कोने-कोने तक देखने को मिल जाएगी. कहा जाता हैं कि इसका नाम बर्न इटली के एक शहर वेरोना के नाम पर पड़ा था जिसे 11वी शताब्दी के आस-पास बर्न के नाम से जाना जाता था.

undefined

लुगानो झील (Lake Lugano)

स्विट्ज़रलैंड जाने वाले हर पर्यटक की लिस्ट में जो एक नाम अवश्य मिलेगा वह है लुगानो झील (Lake Lugano). इस झील को देखने के बाद आप इसे संसार की सबसे सुन्दर व आकर्षक झील तो कहोगे ही साथ में लुगानो को आप पर्यटकों के घूमने के लिए सबसे सुन्दर जगहो में से एक भी कहेंगे.

undefined

जिनेवा (Geneva)

जिनेवा के बारे में आपने जरूर बचपन में अपनी किताबो में पढ़ा होगा संयुक्त राष्ट्र संगठन का मुख्यालय यहं होने की बजह से यह नगर हमेशा शुर्खियों में रहता हैं. राजनितिक परिपेक्ष से हटकर भी इस शहर में घूमने लायक बहुत अधिक अच्छी खूबसूरत जगह हैं. जिनेवा का ओपेरा हाउस, ऑर्केस्टा तथा झील आदि दुनियाभर से लाखो पर्यटकों का ध्यान अपनी और खीचते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola