ePaper

Photos : शुभेंदु अधिकारी ने कहा गणतांत्रिक रूप से राज्य में नहीं हुआ था पंचायत चुनाव

Updated at : 19 Sep 2023 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Photos : शुभेंदु अधिकारी ने कहा गणतांत्रिक रूप से राज्य में नहीं हुआ था पंचायत चुनाव

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बीरभूम जिले में 1200 बूथ अभी हम लोगों के पास है 1900 बूथ है. हमें 1500 बूथ कम से कम चाहिए . इसकी तैयारी शुरू कर दें. मौके पर बीरभूम जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा, भाजपा विधायक अनूप साहा समेत अन्य नेता गण मंच पर मौजूद थे.

विज्ञापन
undefined

बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सिउड़ी स्थित सिउड़ी इंडोर स्टेडियम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने उपस्थित जिले के सभी 310 पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि वास्तविक रूप में पश्चिम बंगाल में गणतांत्रिक रूप से पंचायत चुनाव हुआ होता तो भाजपा के पंचायत सदस्यों की संख्या तिगुनी चौगुनी होती ,लेकिन जिस राज्य में पंचायत को लूटकर शासक दल ने अपना सत्ता गड़ा है वह ज्यादा दिन नहीं चलेगा.

undefined

शुभेंदु अधिकारी ने जिले के पंचायत सदस्यों और पार्टी कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही घर-घर पहुंचकर प्रचार अभियान शुरू कर देना है .इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को यह भी संदेश दिया कि जनता के लिए जो आपका कर्तव्य है उसे भी आपको पूरा करना होगा.

undefined

जनता ने आपको चुनाव जीता कर भेजा है. उनके हित में काम करना होगा .उनके विकास के लिए काम करना होगा. तभी वास्तविक रूप में जनता का विकास होगा. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मतगणना केंद्र में पंचायत समिति और जिला परिषद के गिनती के समय शासक दल द्वारा दूसरे दल के प्रार्थियों को प्रवेश तक नहीं करने दिया, सीसीटीवी को अचल कर दिया गया था.

undefined

आगामी लोकसभा चुनाव में विशाल परिवर्तन का संकेत मिल रहा है. श्री अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से केंद्रीय योजनाओं को तृणमूल के नेताओं ने पंचायत सदस्य ने लूट खसोट कर डकार लिया था.अब हम ऐसा लोग होने नहीं देंगे. जनता का हक उन्हें दिल कर रहेंगे. कई केंद्रीय योजनाएं हैं जिनको राज्य सरकार लागू नहीं करने दे रही है. आयुष्मान भारत को हम लागू करने की पूरी चेष्टा करेंगे . ताकि पश्चिम बंगाल की जनता को लाभ मिल सके.

undefined

शुभेंदु अधिकारी ने हुंकार भरते हुए कहा कि जितने भी भाजपा के पंचायत सदस्य हैं वह अपने क्षेत्र में कम करें. राजनीति हम लोग कर लेंगे .भ्रष्टाचारी तृणमूल सरकार से किस तरह से लड़ना है हमें अच्छी तरह से आता है. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बीरभूम जिले का दबंग बाघ अनुब्रत मंडल आज तिहाड़ जेल में कैद है. उसकी सारी दबंगई कहा गई. ऐसे लोगों को ऐसा ही सबक मिलना चाहिए.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola