ePaper

Surya Grahan 2021 : सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेगनेंट महिलाएं न करें ये काम, हो सकता है स्वास्थ्य संबंधी नुकसान

Updated at : 03 Dec 2021 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2021 : सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेगनेंट महिलाएं न करें ये काम, हो सकता है स्वास्थ्य संबंधी नुकसान

Surya Grahan 2021 : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दो दिन बाद लग रहा है. सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेगनेंट महिलाएं को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के उन्हें कुछ नियमों का पालन करना चाहिए.

विज्ञापन

Surya Grahan 2021 : साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगने जा रहा है. ग्रहण के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं जिनका उन्हें पालन करना चाहिए. आगे पढ़ें पूरी डिटेल.

4 दिसंबर को साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन शनिवार को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है. ग्रहण के दौरान अशुभ प्रभावों से बचने के लिए प्रेगनेंट महिलाओं के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना आवश्यक बताया गया है. जानें कौन-से नियम हैं जिनका पालन गर्भवती महिलाओं को जरूर करना चाहिए.

सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को अशुभ फलों से बचने के लिए इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए

  • : गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण बिल्कुल भी न देखें.

  • ग्रहण काल के दौरान मन ही मन अपने ईष्ट देव की अराधना करते रहें.

  • सूर्य ग्रहण के दौरान “ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात।” मंत्र का जाप करना चाहिए.

  • ग्रहण लगने से पहले खाने-पीने की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते डालकर रख देने से उसे दुबारा उपयोग में लाया जा सकता है.

  • ग्रहण से पहले बनाए गए भोजन को बिल्कुल न खाएं. ग्रहण के दौरान भोजन पकाना और खाना दोनों मना होता है.

  • ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए.

  • ग्रहण काल में सोने के बजाय जाग कर भगवान का स्मरण करना चाहिए.

  • ग्रहण खत्म होते ही स्नान करें और स्वच्छ कपड‍़ें पहनें.

  • ग्रहण के दौरान मसाज या तेल मालिश कराना अशुभ फल देने वाला होता है.

  • ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के छल, कपट या धोखा देने से बचना चाहिए.

  • ग्रहण के दौरान नॉनवेज नहीं खाना चाहिए.

  • ग्रहण के दौरान भोजन पकाने और खाने से बचना चाहिए.

Also Read: विवाह पंचमी 8 दिसंबर को, जानें शूभ मुहूर्त, पूजा विधि, यह दिन क्यों है खास

सूर्य ग्रहण की डेट और टाइम

  • .साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगा था और अब दूसरा और वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा.

  • 4 दिसंबर को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और समाप्ति दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर होगी.

  • यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola