शॉर्ट ब्लैक ड्रेस और हाई हील्स पहनकर Sunny Leone ने घर में ऐसे लगाया पोछा, Video Viral

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 May 2020 7:36 AM

विज्ञापन

Sunny Leone लगातार अपने फैंस को इंटरटेन कर रही है. हाल ही में सनी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शॉर्ट ब्लैक ड्रेस और हाई हील्स में पोछा लगाती दिख रही हैं.

विज्ञापन

कोरोना वायरस की जंग से पूरा देश लड़ रहा है. इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. ऐसे में बॉलीवुड सितारे अपने-अपने घरों में बंद है और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं. आये दिन ये सेलेब्स अपने वीडियोज या पोस्ट शेयर करते रहते है. इस दौरान सनी लियोनी (Sunny Leone) लगातार अपने फैंस को इंटरटेन कर रही है. हाल ही में सनी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शॉर्ट ब्लैक ड्रेस और हाई हील्स में पोछा लगाती दिख रही हैं.

Also Read: Sunny Leone ने डायपर को बनाया मास्क, तो फैंस बोले- वाह ! क्या आइडिया है

दरअसल, सनी का अब एक लेटेस्ट टिक टॉक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं. सनी वीडियो में शॉर्ट ब्लैक ड्रेस और हाई हील्स में पोछा लगाती दिख रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, अगर उन्हें पोंछा लगाने को मजबूर किया गया तो वह इसे कुछ यूं करेंगी.

https://www.instagram.com/p/B_zTtI_jHnE/?utm_source=ig_web_copy_link

सनी के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है. इस वीडियो पर कमेंट कर फैन्स सनी के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ ही घंटों में एक्ट्रेस के इस वीडियो को 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. एक फैन ने कमेंट किया, गुड जॉब. जबकि एक फैन ने लिखा, इस लुक में सनी तुम कमाल लग रही हो. जबकि बहुत सारे फैंस ने इस वीडियो को फनी बताया औऱ हंसने वाला इमोजी बनाया.

इससे पहले भी सनी ने अपने पति डैनियल वेबर के साथ एक प्रैंक किया था. वीडियो में आप देखेंगे कि सनी कैसे टेप की मदद से अपनी ऊंगली पीछे की ओर चिपकाती हैं और लाल रंग के वॉटर कलर को केले के एक पीस पर गिराती हैं. साथ ही अपनी ऊंगली पर भी डालती हैं.

इसके साथ ही वह हाथ में चाकू पकड़ती हैं और डरते हुए डैनियल को आवाज लगाती हैं. सनी की ऊंगली सच में कट गई है, यह देखकर डैनियल के होश उड़ जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता है कि वह अब क्या करें. इतने में सनी हंसने लगती हैं और डैनियल समझ जाते हैं कि यह एक प्रैंक है और ऐसा कुछ नहीं हुआ है.

https://www.instagram.com/p/B_ubFV4DZvx/?utm_source=ig_web_copy_link

सनी इन दिनों तीन बच्चों – निशा, नूह और अशर के साथ सेल्फ आइसोलेशन पर हैं. हिंदुस्तान टाइम्स को दिये एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा था कि, पहली बात मैं लॉकडाउन खुलने के बाद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ना चाहती हूं और एक चैन की सांस लेना चाहती हूं. न केवल अपने लिए, बल्कि उनके लिए भी. मुझे लगता है कि वे वास्तव में स्कूल, अपने दोस्तों और संरचना को याद करते हैं. हमने उनसे वादा किया है कि यह तालाबंदी खत्म होते ही हम दुबई जाएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola