Sunny Leone ने डायपर को बनाया मास्क, तो फैंस बोले- वाह ! क्या आइडिया है

Sunny Leone मीडिया पर अपनी कुछ तसवीरें शेयर की है, जिसमें वो मास्क बनाने के तरीके बता रही है. इन सारी तसवीरों में सनी का डायपर मास्क फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देशभर में लॉकडाउन जारी है. ऐसे में बॉलीवुड सितारे घर में कैद है और अपना समया परिवार के साथ बिता रहे है. इस बीच एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तसवीरें शेयर की है, जिसमें वो मास्क बनाने के तरीके बता रही है. इन सारी तसवीरों में सनी का डायपर मास्क फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
Also Read: Varun Dhawan तलाश रहे इंडिया का नंबर वन एंटरटेनर, जानिए क्या है ये Flipkart का वीडियो फंडाइन तस्वीरों में सनी लियोनी ने फैंस को घर में मास्क बनाने की एक मजेदार तरकीब बताई है. सनी ने अलग-अलग मास्क के साथ अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘जब आपके पास 30 सेकेंड बचे हों और आपको एमरजेंसी मास्क बनाना हो. सेफ और स्मार्ट रहें. लव यू.’ उन्होंने डायपर से लेकर बच्चों के कार्टून मास्क को अपना इमरजेंसी मास्क बना डाला है. उनके द्वारा बनाये गये ये सभी मास्क मजेदार हैं.
सनी के इस अनोखे मास्क को फैंस खूब पसंद कर रहे है. उनकी ये तसवीर वायरल हो रही है. वहीं फैंस इस पर कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे है. एक फैन ने कमेंट किया, इस मास्क में आप सुपरगर्ल लग रही है. एक अन्य फैन ने कहा, आप इसी तरह अपने अनोखे डायपर आइडिया हमें बताती रहें. जबकि एक फैन ने कमेंट किया, वाह, क्या आइडिया है. वहीं, कुछ फैंस ने बहुत फनी कमेंट भी किया. एक फैन ने लिखा, डायपर बेबी.
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में सनी लियोनी ने बताया था कि कोरोना वायरस का सामना करना उनके लिए भी आसान नहीं था. उन्होंने कहा- ‘मेरे तीन छोटे बच्चे हैं, जिनका बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है और उन्हें स्कूल जाने की भी जरूरत है अभी. हर किसी की ये जिम्मेदारी है कि वह अपने काम को ठीक से और ध्यान रखकर करें.’
वहीं, सनी फैंस के साथ लगातार अपनी गतिविधियों को शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा सनी लियोनी ने अपने फैन्स का मनोरंजन करने के लिए ऑनलाइन चैट शो भी शुरू किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
फिल्मों की बात करें तो सनी कुछ दिनों पहले ही वह वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2’ में नजर आई थीं. अब वह फिल्म ‘वीरमादेवी’ में नजर आएंगी. इसमें उनके साथ नवदीप लीड रोल में होंगे. सनी की यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










