सुकेश चंद्रशेखर को फिर आई जैकलीन फर्नांडीज की याद, बेबी गर्ल के लिए लिखा लेटर, कहा- आपके लिए सुपर सरप्राइज...

Published by : Ashish Lata Updated At : 07 May 2023 4:20 PM

विज्ञापन

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक नया लेटर लिखा है और हाल ही में फिल्मफेयर अवार्ड्स में उनके डांस की सराहना की. यही नहीं सुकेश ने 11 अगस्त को उनके जन्मदिन पर उन्हें "सुपर सरप्राइज" देने का वादा भी किया.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस की निजी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने के बाद उनका कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर संग नाम जुड़ा था. सुकेश फिलहाल 200 करोड़ रुपये की फिरौती के मामले में कथित संलिप्तता के कारण दिल्ली की जेल में बंद हैं. अब सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एक बार फिर बेबी गर्ल के लिए रोमांटिक लेटर लिखा है. कथित तौर पर, उन्होंने अपने वकील अनंत मलिक के माध्यम से पत्र जारी किया. जिसमें उन्होंने अभिनेत्री के लिए अपने प्यार का इजहार किया.

जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा प्रेम पत्र

अपने लंबे नोट में, सुकेश ने हाल ही में एक अवार्ड शो में उनके प्रदर्शन के लिए अभिनेत्री की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा कि उन्होंने उन्हें कितना मिस किया है. सुकेश ने यह भी कहा कि उनके पास उनके जन्मदिन के लिए एक ‘सुपर सरप्राइज’ है. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, पत्र में लिखा था, “माई लव, माई बेबी जैकलीन, माई बोम्मा, मैंने 28 अप्रैल को फिल्मफेयर अवार्ड्स देखें, मुझे यह स्वीकार करना चाहिए कि आप उत्कृष्ट थे, और आपका प्रदर्शन सबसे अच्छा था. पूरे शो में आपका डांस एक्ट था. शोस्टॉपर बेबी थी, तुम एलिगेंट, क्लासी, सुपर-हॉट थीं और तुमने मुझे फिर से अपने प्यार को और भी पागल बना दिया है. मेरे पास कोई शब्द नहीं है, तुम एक बॉम, सुपर स्टार, माई बेबी गर्ल हो.”

बर्थडे में जैकलीन को सरप्राइज देंगे सुकेश

उन्होंने आगे लिखा, “मैं तुम्हें अपने जीवन में पाकर धन्य हूं, मेरी रानी. बोट्टा बोम्मा, मैं तुम्हें अपना सब कुछ प्यार करता हूं, हर सेकंड यह केवल तुम्हारे बारे में है, तुम्हें पता है कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं, यह भी जानिए कि तुम कितना प्यार करते हो मुझे. मैं तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं… साथ ही तुम्हारे जन्मदिन के लिए मेरे पास एक सुपर सरप्राइज है, तुम्हें यह बहुत पसंद आएगा, मैं अपना वादा निभा रहा हूं! इंतजार नहीं कर सकता! बेबी मैं चाहता हूं कि तुम मुस्कुराते रहो, मैं यहां हूं, सच की उलटी गिनती शुरू हो गई है, चिंता मत करो बेबी.”

Also Read: तमिलनाडु के थियेटर्स में नहीं दिखाई जाएगी ‘द केरल स्टोरी’, मल्टीपलेक्स संगठनों ने इस वजह से लिया फैसला
जेल में बंद हैं सुकेश

इससे पहले सुकेश ने ईस्टर के मौके पर जैकलीन को लेटर लिखकर इस खास मौके पर विश किया था. उन्होंने यहां तक कहा कि अगला ईस्टर ‘उनके जीवन में अब तक का सबसे अच्छा उत्सव’ होगा. इस बीच, सुकेश और उनकी पत्नी लीना पॉलोज कथित मनी लॉन्ड्रिंग और कई लोगों को धोखा देने के आरोप में वर्तमान में जेल में हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की एक अदालत में चंद्रशेखर के खिलाफ दायर चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola