WB News : सीएम आवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज,जिलों के पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री जिले के 836 पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी. हर जिले के जिलाधिकारियों को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है और संबंधित पूजा पंडालों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है.
पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) करीब एक महीने से राज्य सचिवालय नबान्न भवन नहीं जा रही हैं. वह अपने घर से ही प्रशासनिक कार्यों की देख-रेख कर रही हैं. अब राज्य मंत्रिमंडल की प्रस्तावित बैठक भी उनके आवास पर होने जा रही है. गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कालीघाट स्थित अपने आवास पर ही कैबिनेट की बैठक करेंगी. दुर्गापूजा के पहले यह कैबिनेट बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और उम्मीद है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं.
जानकारी के अनुसार, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने घर से ही जिलों के दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन भी करेंगी. बताया गया है कि कालीघाट स्थित अपने घर से गुरुवार को मुख्यमंत्री जिले के 836 पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी. हर जिले के जिलाधिकारियों को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है और संबंधित पूजा पंडालों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 11 सितंबर को राज्य सचिवालय से संवाददाताओं को संबोधित किया था और 12 सितंबर से 23 सितंबर तक वह स्पेन व दुबई दौरे पर थीं. विदेश दौरे के समय पैर में चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें घर में आराम करने की सलाह दी है और तब से वह अपने घर पर आराम कर रही हैं.
Also Read: गृह मंत्रालय देशद्रोह कानून के प्रावधान हटाने के नाम पर मनमाने कदम उठाने जा रहा है : ममता बनर्जी
पिछली बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 200 पूजा पंडालों का उद्घाटन किया था. इस बार 836 पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी. गौरतलब है कि हर पूजा पंडाल अपने मंडप काे खूबसुरती से सजाने में व्यस्त है. सभी पूजा पंडालों को मुख्यमंत्री की ओर से 70 हजार रुपये आर्थिक अनुदान के तौर पर दिया गया है. ताकि पूजा अच्छे से हो सकें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




