SSC CGL Tier II Exam 2022 Schedule Out: एसएससी ने जारी किया सीजीएल परीक्षा टियर 2 के लिए परीक्षा तिथि

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :24 Feb 2023 7:29 PM
विज्ञापन
SSC CGL Tier II Exam 2022 Schedule Out: एसएससी ने जारी किया सीजीएल परीक्षा टियर 2 के लिए परीक्षा तिथि

SSC CGL Tier II Exam 2022 Schedule Out: एसएससी सीजीएल (SSC CGL)2022 टियर 2 परीक्षा 2 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित की जाएगी.उम्मीदवार SSC CGL टियर टू परीक्षा कार्यक्रम ssc.nic.in पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

SSC CGL Tier II Exam 2022 Schedule Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल (SSC CGL) टियर टू परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. एसएससी सीजीएल (SSC CGL)2022 टियर 2 परीक्षा 2 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित की जाएगी.उम्मीदवार SSC CGL टियर टू परीक्षा कार्यक्रम ssc.nic.in पर देख सकते हैं.

एसएससी सीजीएल का एक्जाम शेड्यूल

एसएससी सीजीएल (SSC CGL) टियर टू पेपर- I (सेक्शन- I, II और सेक्शन- III का मॉड्यूल- I) और पेपर- I ( सेक्शन- III का मॉड्यूल II) 2 मार्च, 3 मार्च, 6 मार्च और 7 मार्च को आयोजित किया जाएगा.एसएससी सीएलजी टियर II पेपर II और पेपर III 4 मार्च, 2023 को आयोजित किया जाएगा.

एसएससी सीजीएल (SSC CGL) टियर टू के लिए योग्यता

SSC ने 9 फरवरी, 2023 को टियर I परिणाम की घोषणा की.परीक्षा 1 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी.जो आवेदक एसएससी सीजीएल टीयर 1 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं, वे अब अपने एसएससी सीजीएल टीयर -2 परीक्षा में भाग ले सकेंगे. SSC का मतलब Staff Selection Commission होता है जिसको हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग कहते हैं. जोकि भारत के सबसे प्रसिद्ध सरकारी विभागों में से एक है.

आखिर SSC होता क्या है?

एसएससी (SSC) का मतलब स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (Staff Selection Commission) जैसा की आपको इसके फुल फॉर्म से ही पता लग रहा होगा की यह एक आयोग है जो चयनकर्मचारियों का करता है .

भारत में सरकारी परीक्षाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग सबसे वांछित संगठनों में से एक है जो भारत में लाखों छात्रों को रोजगार प्रदान करता है.SSC उन सभी छात्रों की पहली पसंद होता है जिनको केवल सरकारी नौकरी की चाह होती है.

एसएससी द्वारा हर साल हजारों से अधिक उम्मीदवारों को सरकारी विभागों में नौकरी पर रखा जाता है. जैसा कि हम जानते हैं कि भारत में लोगों के अंदर सरकारी नौकरियों को पाने की कितनी चाहत होती है और आपकी इस चाहत को SSC बखूबी पूरा करता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola