Live Updates

Pakistan Vs Netherlands: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हराया, वर्ल्ड कप का किया शानदार आगाज

Updated:
विज्ञापन

ICC World Cup 2023 का आज दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला गया. पाकिस्तान ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में नीदरलैंड को 81 रनों से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की. नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. लेकिन पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ा गया. साउद शकील और मोहम्मद रिजवान ने 68-68 रन बनाए और चौथे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की. जवाब में नीदरलैंड की टीम 205 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की ओर से हारिस राऊफ ने तीन विकेट चटकाए. नीदरलैंड की ओर से सबसे अधिक 67 रन बास डी लीडे ने बनाए.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हराया

पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया. फखर जमान, इमाम उल हक और बाबर आजम जब आउट हुए तक टीम का स्कोर 38 रन था. उसके बाद मोहम्मद रिजवान और साउद शकील ने 120 रनों की साझेदारी की. दोनों ने 68-68 रनों की पारी खेली. उसके बाद मोहम्मद नवाज 39 रन पर रन आउट हो गये. पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. टीम 49 ओवर में 286 के स्कोर पर आउट हो गयी. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज बास डी लीडे साबित हुए. उन्होंने नौ ओवर गेंदबाजी की और 62 रन देकर चार विकेट चटकाए. एकरमैन को दो सफलता मिली. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट निकाले और नीदरलैंड की पूरी टीम को 205 के स्कोर पर आउट कर दिया. नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने हालांकि कई शानदार शॉट दिखाए. चार विकेट चटकाने वाले लीडे ने बल्लेबाजी में भी अपना कमाल दिखाया और 67 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे.

PAK vs NED Live Score: नीदरलैंड को नौवां झटका, आर्यन दत्त आउट

नीदरलैंड को नौवां झटका लगा है. पाकिस्तान को जीत के लिए अब केवल एक विकेट की दरकार है. हसन अली ने आर्यन दत्त को एक रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया है. नीदरलैंड का नौवां विकेट 38वें ओवर की पहली गेंद पर 184 के स्कोर पर लगा है.

PAK vs NED Live Score: नीदरलैंड को आठवां झटका

नीदरलैंड को आठवां झटका लगा है. वान डेर मरवे रन आउट हो गये हैं. मरवे ने 7 गेंद पर चार रनों की पारी खेली. नीदरलैंड को आठवां झटका 176 के स्कोर पर लगा है.

PAK vs NED Live Score: नीदरलैंड को लगा सातवां झटका

मोहम्मद नवाज ने बास डी लीडे को बोल्ड कर दिया है. लीडे 67 रन बनाकर खेल रहे थे. उन्होंने एक छोर पर मजबूती से कब्जा किए हुए था. पाकिस्तान के लिए यह विकेट काफी फायदेमंद साबित होगा. मैच लगभग पाकिस्तान की पकड़ में लग रहा है. हालांकि क्रिकेट में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

ODI World Cup 2023: ICC क्रिकेट विश्व कप की हो गई शुरुआत; जानें कब, कहां और कैसे देखें Free Live Streaming

PAK vs NED Live Score: नीदरलैंड को लगा छठा झटका

साकिब जुल्फीकार को शाहीन अफरीदी ने पगबाधा आउट कर दिया है. जुल्फीकार 10 रन बनाकर आउट हुए हैं. नीदरलैंड को छठा झटका लगा है. 33वें ओवर में 158 के स्कोर पर नीदरलैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है.

PAK vs NED Live Score: बास डी लीडे ने जड़ा अर्धशतक

बास डी लीडे ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. गेंदबाजी में भी उन्होंने चार विकेट चटकाए थे. लीडे ने 50 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. एक छोर पर वह जमे हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola