सेरेना विलियम्स दूसरी बार बनीं मां, सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की खूबसूरत तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Serena Williams: अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के फैंस के लिए खुशखबरी है. वह दूसरी बार मां बनी हैं. सेरेना विलियम्स और उनके पति एलेक्सिस ओहानियन ने अपने दूसरे बच्चे की खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

विज्ञापन
undefined

Serena Williams: अमेरिका की टेनिस स्टार और 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना विलियम्स दूसरी बार मां बन गई हैं. सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार सेरेना ने टेनिस स्टार के रूप में अपना आखिरी मैच खेलने के ठीक एक साल बाद बेटी को जन्म दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन
undefined

41 साल की सेरेना विलियम्स और उनके पति एलेक्सिस ओहानियन की यह दूसरी संतान है. उनकी पहली बेटी ओलंपिया का जन्म 2017 में हुआ था. उन्होंने छोटी बेटी का नाम आदिरा रिवर ओहानियन रखा है. दोनों ने अपने दूसरे बच्चे की खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

undefined

इसके अलावा सेरेना और एलेक्सिक की बड़ी बेटी ओलम्पिया ने भी अपनी छोटी बहन की फोटो शेयर की है. ओलम्पिया जिस तरह से अपनी छोटी बहन को थामे हुए है, वह देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा. एडिरा को देखकर ओलम्पिया का रिऐक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

undefined

एलेक्सिस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं यह बताते हुए आभारी हूं कि हमारे घर प्यार ही प्यार, एक खुश और स्वस्थ नवजात लड़की और खुश और स्वस्थ मां. सेरेना आपने मुझे एक और प्यार गिफ्ट दिया है. सभी डॉक्टर और नर्स को भी धन्यवाद जिन्होंने पत्नी और बेटी की देखभाल की.’

undefined

एलेक्सिस ने आगे लिखा, ‘मैं कभी नहीं भूल सकता जब ओलंपिया को उसकी छोटी बहन से मिलाया.’ वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए सेरेना ने कैप्शन में लिखा, ‘एडिरा रिवर ओहानियन’. सेरेना विलियम्स के पति एलेक्सिस ओहानियन रेडिट के सह-संस्थापक हैं. नवंबर 2017 में न्यू ऑरलियन्स में सेरेना और एलेक्सिस की शादी हुई थी.

undefined

सेरेना विलियम्स का आखिरी टूर्नामेंट 2022 अमेरिकी ओपन था जिसमें वह तीसरे दौर तक पहुंची थी. सेरेना ने पिछले साल आधिकारिक तौर पर टेनिस से संन्यास ले लिया था. अपने संन्यास के एक साल से भी कम समय के बाद, सेरेना ने पहली बार मई में 2023 मेट गाला में अपनी दूसरी गर्भावस्था का खुलासा किया.

Also Read: हीथ स्ट्रीक की निधन की खबर निकली झूठी, जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola