Hockey World Cup 2023 Live: नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को और फ्रांस ने दक्षिण कोरिया को हराया
Hockey World Cup 2023 Live: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में आज दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हरा दिया है. नीदरलैंड ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. पहले मुकाबले में मलेशिया ने चिल्ली को 3-2 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की. आज पूल ए और पूल सी के टीमों के बीच दो-दो मैच होंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, नीदरलैंड जैसी 8 बड़ी टीमें शामिल हैं. तीसरा मैच फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका और चौथा मैच अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. हॉकी वर्ल्ड कप मैच के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ prabhatkhabar.com पर.
ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना का मुकाबला बराबरी पर छूटा
सोमवार का आखिरी मुकाबला अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिय��� 3-3 से बराबरी पर छूटा, अर्जेंटीना की ओर से डोमेने टॉमस ने 18वें, कैसेला मैको ने 32वें और फरेरियो मार्टिन ने 48 मिनट में गोल दागे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेवर्ड जेरेमी ने 9वें, बील डेनियल ने 29वें, और गोवर्स ब्लेक ने 57 वें मिनट में गोल किये.
हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया एक गोल से आगे
आज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर स्कोर को बराबरी पर रखा था. लेकिन दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल कर 2-1 की बढ़त बना ली. हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया के दो गोल और अर्जेंटीना का एक गोल था.
फ्रांस ने 2-1 से दक्षिण कोरिया को हराया
सोमवार को हुए हॉकी वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले में फ्रांस ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया है. फ्रांस की ओर से दोनों गोल चार्लेट विक्टर ने दागे. उन्होंने सातवें और 56वें मिनट पर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. दक्षिण कोरिया की ओर से एक मात्र गोल ब्यूचैम्प कॉनर ने किया.
फ्रांस और दक्षिण कोरिया का स्कोर 1-1 से बराबर
फ्रांस और दक्षिण कोरिया के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. फ्रांस ने पहले क्वार्टर के सातवें मिनट में गोल दागकर बढ़त बनायी, लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही. दक्षिण कोरिया ने 15वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया. फ्रांस की ओर से चार्लेट विक्टर ने गोल दागा, जबकि दक्षिण कोरिया के लिए एक गोल ब्यूचैम्प कॉनर ने गोल किया.
नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया
नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के मैच में 4-0 से हरा दिया. दूसरे मिनट में ही एक गोल की बढ़त लेने के बाद नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया. पूरे खेल के दौरान नीदरलैंड के खिलाड़ी अपने विपक्षी पर हावी रहे. ब्रिंकमैन थियरी ने दूसरे और 12वें मिनट में दो गोल दागे. टीम के लिए तीसरा गोल बिजेन कोएन ने 19वें मिनट में दागा. होडेमेकर्स तजेप ने 54वें मिनट में चौथा गोल कर अपनी टीम की बढ़त को चार कर दिया.
नीदरलैंड ने किया चौथा गोल
नीदरलैंड ने चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग दिया है. होडेमेकर्स तजेप ने 54वें मिनट में अपनी टीम के लिए चौथा गोल किया है. यह भी एक फिल्ड गोल था. तीसरे क्वार्टर के 44वें मिनट में न्यूजीलैंड के टर्रन्ट ब्लेर को ग्रीन कार्ड दिखाया गया है.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए