ePaper

Thalapathy Vijay: साउथ स्टार थलपति विजय पत्नी संगीता से ले रहे तलाक! सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा, जानिए सच्चाई

Updated at : 06 Jan 2023 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
Thalapathy Vijay: साउथ स्टार थलपति विजय पत्नी संगीता से ले रहे तलाक! सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा, जानिए सच्चाई

Thalapathy Vijay divorce: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय को लेकर एक खबर चल रही है, जिसे जानकर फैंस दुखी हो जाएंगे. खबर है कि विजय अपनी पत्नी संगीता से तलाक ले रहे है. चलिए आपको बताते है पूरी बात.

विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) साउथ इंडस्ट्री के हाईस्ट पेड एक्टर्स में से एक है. थलपति की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाका कर देती है. हर सुख-दुख में फैंस उनके साथ खड़े रहते है. एक्टर इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. खबरें है कि विजय अपनी पत्नी संगीता से तलाक ले रहे है. शादी के 23 साल बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया है.

एक्टर थलपति विजय की इस खबर को जानकर फैंस को झटका लेगा. विजय और उनकी पत्नी संगीता शादी के 23 बाद तलाक लेने जा रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों कुछ समय से अलग रह रहे है. दोनों के दो बच्चे भी है, बेटे का नाम जेसन है और बेटी की नाम दिव्या है. हालांकि इस बारे में ना तो एक्टर और ना ही उनकी पत्नी की तरफ से कोई भी कन्फर्मेशन आया है. लेकिन इतना तय है कि फैंस ये जानकर काफी दुखी होंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विजय थलपति और संगीता आपसी सहमति से अलग हो रहे है. इसके अलावा संगीता अपने पति विजय के साथ उनकी आने वाली फिल्म Varisu के म्यूजिक लॉन्च में नजर नहीं आई थी. संगीता, एटली की पत्नी प्रिया की गोद भराई में भी नजर नहीं आई. जिसके बाद से कई अटकलें लगने लगी.

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो विजय थलपति और संगीता की तलाक की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. एक करीबी सूत्र के मुताबिक तलाक की अफवाहें बेसलेस है. सूत्र ने पिंकविला को बताया कि, तलाक की अफवाहें सच नहीं है. संगीता बच्चों के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रही हैं और इस वजह से वो प्रिया की गोद भराई और म्यूजिक लॉन्च से गायब रही थी. हमें नहीं पता कि इस तरह की बातों की शुरुआत कैसे हुई. बता दें कि विजय और संगीता की पहली मुलाकात साल 1996 में हुई थी. दोनों ने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया और साल 1999 में शादी कर लिया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola