Weather Forecast : दक्षिण बंगाल के साथ ही कोलकाता के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

Published by : Shinki Singh Updated At : 19 Sep 2023 12:09 PM

विज्ञापन

अगले 48 घंटों में पूरे बंगाल में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. साथ ही उमस से परेशानी होगी. कोलकाता में आज सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. कई इलाकों में बादल छाये रहेंगे .

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात उत्तर-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित है. अगले 24 घंटों में चक्रवात के तीव्र होने की संभावना जताई जा रही है. इसके चलते आज से दक्षिण बंगाल में बारिश (Rain) की संभावना बढ़ जाएगी कई जगहों पर बारिश भी होगी. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के मौसम का मिजाज आज कल कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है. कभी बारिश तो कभी धूप तो कभी उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. रूक रूककर बारिश का सिलसिला जारी है और आज भी अलीपुर मौसम विभाग की मानें तो कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी जा रही है.

कई इलाकों में छाये रहेंगे  बादल

अलीपुर मौसम विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज से गुरुवार के बीच भारी मात्रा में बारिश की संभावना जताई जा रही है. कई इलाकों में हल्की बारिश शुरु हो गई है. उत्तर बंगाल में भी तेज बारिश हाेगी. जानकारी के मुताबिक दक्षिण बंगाल में सोमवार से बुधवार तक बारिश होगी जबकि उत्तर बंगाल के जिलों में गुरुवार से बारिश क संभावना है. अगले 48 घंटों में पूरे बंगाल में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. साथ ही उमस से परेशानी होगी. कोलकाता में आज सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. कई इलाकों में बादल छाये रहेंगे .

Also Read: मैड्रिड में ममता बनर्जी ने बंगाल फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ला लीगा से किया समझौता
कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

दक्षिण बंगाल व उत्तर बंगाल के अलावा कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मिदनापुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुरा, बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया इन जिलों में बारिश हो सकती है. तापमान में गिरावट भी हो सकती है. लगातार तीन दिनों तक कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना समेत कई जिले में हल्की से भारी बारिश की संभावना है. गुरुवार से दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दिनाजपुर और मालदा में बारिश का अनुमान है.

Also Read: दुबई एयरपोर्ट पर अचानक ममता बनर्जी और श्रीलंका के राष्ट्रपति की हुई मुलाकात, बंगाल आने का दिया निमंत्रण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola