सोनम कपूर ने मेकअप कराते हुए बेटे को कराया ब्रेस्टफीड, पति आनंद के कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Oct 2022 12:42 PM

विज्ञापन

सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे को गोद में लिए दिख रही है. करवा चौथ के लिए तैयार होती एक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके पति आनंद आहूजा ने कमेंट किया.

विज्ञापन

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) हाल ही में माता- पिता बने हैं. कपल ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है. मां बनने के बाद सोनम का ये पहला करवा चौथ था. हालांकि उन्होंने खुलासा किया था कि वो करवा चौथ पर उपवास नहीं रखती. इस बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने बेटे के साथ दिख रही है.

सोनम कपूर का वीडियो

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस करवा चौथ के लिए तैयार होती दिख रही है. मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप और बाल बना रही है. मेकअप कराते हुए एक्ट्रेस अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीडिंग कराती दिखी. उनकी गोद में वायु है और उसका चेहरा नहीं दिख रहा है. एक्ट्रेस तैयार होने के बाद बेहद खूबसूरत लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CjrwrUCqOs7/ सोनम कपूर के पोस्ट पर आया आनंद अहूजा का कमेंट

इस वीडियो को शेयर कर सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, अपनी टीम के साथ रियल दुनिया में वापस आना, कपड़े पहनना और लोगों से मिलना बहुत अच्छा है. अपने होम ग्राउंड में वापस आना पसन्द है. लव यू मुंबई. इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. उनके पति आनंद अहूजा ने कमेंट में लिखा, बिल्ट फॉर दिस ममा सोनम कपूर. पत्रलेखा ने लिखा, सो ब्युटीफुल. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वॉव.

undefined
Also Read: Koffee With Karan 7: सोनम कपूर अपने भाईयों के बारे में कह गई ऐसी बात, सुनकर अर्जुन कपूर हुए हैरान, VIDEO सोनम कपूर की तसवीरें

करवा चौथ पर सोनम कपूर ने अपनी खूबसूरत तसवीरें पोस्ट कर लिखा था, मेरे पति करवा चौथ के फैन नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उपवास केवल रुक-रुक कर होना चाहिए इसलिए मैंने इसे कभी नहीं रखा! लेकिन हम दोनों बड़े विश्वासी है कि त्योहार एक रीजन है परिवार और दोस्तों से मिलने का. मुझे अच्छा लगता है कि मेरी मां को इसे मनाना पसंद है और मुझे इसका हिस्सा बनना और कपड़े पहनना पसंद है.

https://www.instagram.com/p/CjrktLUKIxV/

गौरतलब है कि सोनम और आनंद साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और 20 अगस्त को अपने बेटे का स्वागत किया था. कपल ने अपने बेटे का नाम अपने बच्चे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है. एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नाम का खुलासा करते हुए पति संग फोटो पोस्ट की थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola