जहीर इकबाल संग अफेयर की खबरों के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की तसवीर, दिखी दोनों की क्यूट केमिस्ट्री

Updated:
विज्ञापन
जहीर इकबाल संग अफेयर की खबरों के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की तसवीर, दिखी दोनों की क्यूट केमिस्ट्री

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के कथित रिलेशनशिप की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं.

विज्ञापन

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के कथित रिलेशनशिप की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. यह सब तब शुरू हुआ जब जहीर ने सोनाक्षी के बर्थडे पर अभिनेत्री की एक तसवीर साझा करते हुए लिखा था,”हैप्पी बर्थडे सोंजज़ थैंक यू मुझे मारने के लिए धन्यवाद आई लव यू यहां बहुत अधिक भोजन, उड़ानें, प्यार और हँसी पी.एस – यह वीडियो सारांशित करता है पूरे समय से हम एकदूसरे को जानते हैं.” इसके तुरंत बाद दोनों की शादी की खबरें भी सामने आईं.

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर संग शेयर की तसवीर

हालांकि इन सबके बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अब अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सोशल मीडिया पर एक तसवीर शेयर की है. सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ‘बेस्ट फ्रेंड्स’ के साथ तसवीरों की एक सीरीज साझा की. इनमें से एक तसवीर में सोनाक्षी के साथ जहीर इकबाल भी हैं. दोनों को ब्लैक टी-शर्ट में ट्विन करते हुए देखा जा सकता है, जिस पर अलग-अलग कैप्शन लिखा हुआ है. सोनाक्षी को हुमा कुरैशी और साकिब सलीम के साथ भी पोज देते हुए देखा जा सकता है.

एक्ट्रेस ने गिनाई बेस्ट फ्रेंड्स की लिस्ट

सोनाक्षी सिन्हा इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इसका #NationalBestFriendDay! मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि इन जोकरों के पास उन्हें समर्पित एक दिन है… यहां वे हैं (प्रमुखता के क्रम में नहीं … वे सभी समान रूप से विदेशी हैं और मेरे जीवन में बहुत सारी खुशियां जोड़ते हैं)” इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

शादी की अफवाह पर सोनाक्षी ने दिया था ऐसा जवाब

सोनाक्षी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शादी की अफवाहों का खुलकर जवाब दिया था. इस क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मी टू मीडिया: क्यों हाथ धो कर मेरी शादी करना चाहते हो?!? उन्होंने मीडिया की ओर से शाहरुख खान के लोकप्रिय डायलॉग के साथ जवाब दिया जो ट्रेंडी इंस्टाग्राम रील्स का हिस्सा बन गया है. उन्होंने लिखा, “ले मीडिया:” और संवाद को लिप-सिंक किया, “अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है.”

Also Read: महिमा चौधरी का बयान आया सामने, बोलीं- कैंसर से पीड़ित थी लेकिन अब ठीक हो चुकी हूं…
इस फिल्म में नजर आयेंगी सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी और जहीर दोनों ने ही अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सलमान खान के प्रोजेक्ट से की थी. जबकि दबंग 2010 में सोनाक्षी की पहली फिल्म थी, जहीर ने 2019 में नोटबुक के साथ अपनी शुरुआत की, जिसे सलमान खान द्वारा निर्मित किया गया था. वे जल्द ही आगामी फिल्म डबल एक्सएल में एक साथ नजर आएंगे जो 2022 में रिलीज होने वाली है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola