ePaper

सोनाक्षी सिन्हा ने Huma Qureshi को दी लीगल नोटिस भेजने की धमकी! कहा-मेरी तस्वीर पोस्ट की तो...

Updated at : 02 Nov 2021 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा ने Huma Qureshi को दी लीगल नोटिस भेजने की धमकी! कहा-मेरी तस्वीर पोस्ट की तो...

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हुमा कुरैशी को लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर कहा, 'सिर्फ तारीफों के लिए मेरी तस्वीरों को अपनी तरह पोस्ट करना बंद करो'.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) यूं तो काफी हंसमुख मिजाज की हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर सभी एक्टर्स की टांग खिचाई करती रहती है. लेकिन अब सोनाक्षी सिंहा ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं होगी. सोना ने हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) के पोस्ट को लेकर लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी है.

हुआ यूं कि हुमा कुरैशी ने हैलोवीन पर एक तसवीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इस फोटो में एक्ट्रेस ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था. इस दौरान उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहना हुआ था. हुमा ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा, हैप्पी हैलोवीन. इस फोटो पर कई सेलेब्स के रिएक्शन आए. लेकिन जिस कमेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खीचा वह सोनाक्षी सिंहा का था.

undefined

इस फोटो में सोनाक्षी सिंहा ने कमेंट कर लिखा, ‘आप मेरी फोटो बिना मेरी इजाजत के क्यों पोस्ट कर रही हैं. और इसे अपनी बता रही हैं’. यही नहीं उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस फोटो को शेयर किया और लिखा कि ‘सिर्फ तारीफों के लिए मेरी तस्वीरों को अपनी तरह पोस्ट करना बंद करो। आपको कानूनी नोटिस भेज रही हूं.’

Also Read: HBD Shahurkh Khan : रोमांस के बादशाह हैं किंग खान, अपनी ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ से ऐसे करते हैं सबकी बोलती बंद

हालांकि सोनाक्षी इस पोस्ट के जरिए हुमा की खिचाई कर रही थी. हुमा की पोस्ट पर उनके भाई, अभिनेता साकिब सलीम (Saqeeb Saleem) ने भी कमेंट किया. उन्होंने सोना के कमेंट के नीचे लिखा, ‘सोनाक्षी हाहाहाहा यहां भी चीटिंग’. जिसपर सोना ने लिखा, ‘साकिब वह चाहती है कि लोग उन्हें बताए कि वह सुंदर है इसलिए वह अब मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रही है. प्लीज समझो इसको’.

वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा पिछली बार अक्षय कुमार, वाणी कपूर के साथ फिल्म ‘बेलबॉटम’ में नजर आईं थी. वहीं वेब सिरीज ‘महरानी’ में भी उनके एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

Also Read: क्यों कपिल शर्मा पर भड़की सोनाक्षी सिन्हा? कॉमेडी किंग की कर दी पिटाई

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola