ePaper

SL vs BAN Highlights: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिखाया बाहर का रास्ता, सुपर-4 में की एंट्री

Updated at : 02 Sep 2022 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
SL vs BAN Highlights: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिखाया बाहर का रास्ता, सुपर-4 में की एंट्री

एशिया कप 2022 के पांचवें मुकाबले में श्रीलंका ने गुरुवार को एक रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. इस जीत के साथ ग्रप बी से श्रीलंका सुपर चार में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गयी है. दोनों मुकाबले जीतकर अफगानिस्तान पहले ही सुपर चार में जगह बना चुका है.

विज्ञापन
undefined

कुसल मेंडिस (60 रन) की अर्धशतकीय पारी और दानुसा सनाका ने 45 रन के दम पर श्रीलंका ने एशिया कप (Asia Cup) टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मैच में बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर सुपर चार में अपनी जगह पक्की की.

undefined

श्रीलंका ने जीत के लिए मिले 184 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में आठ विकेट पर हासिल कर बांग्लादेश को सीरीज से बाहर कर रास्ता दिखा दिया. बांग्लादेश के लिए इबादत हुसैन ने तीन विकेट लिये.

Also Read: Asia Cup 2022: विराट कोहली ने पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिजवान को छोड़ा पीछे, बनाया यह रिकॉर्ड
undefined

इससे पहले अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महमूदुल्लाह और मोसादेक हुसैन की आक्रामक पारियों के दम पर बांग्लादेश ने ग्रुप बी के करो या मरो मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

undefined

बांग्लादेश का श्रीलंका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह सर्वाधिक स्कोर था. पारी का आगाज करते हुए मेहदी हसन मिराज ने 26 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये.

undefined

विकेटों के गिरने के बीच अफीफ हुसैन (22 गेंद में 39 रन) और अनुभवी महमूदुल्लाह (22 गेंद में 27 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 57 रन की आक्रामक साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी. अफीफ ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के तो वहीं महमूदुल्लाह ने एक चौका और एक छक्का लगाया.

undefined

मोसादेक हुसैन ने आखिरी ओवरों में नौ गेंद की नाबाद पारी में चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर टीम के स्कोर को 183 के पार पहुंचाया. बांग्लादेश ने आखिरी पांच ओवरों में 60 रन बटोरे. टीम के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने 22 गेंद में 24 रन का योगदान दिया.

undefined

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने दो -दो विकेट लिये. पदार्पण कर रहे असिथा फर्नांडो (51 रन पर एक विकेट) ने पारी के तीसरे ओवर में शब्बीर रहमान (पांच रन) को पवेलियन की राह दिखाकर श्रीलंका को पहली सफलता दिलायी.

undefined

मेहदी हसन मिराज ने चौथे ओवर में महीश तीक्षना की गेंद पर छक्का और पांचवें ओवर में फर्नांडो के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगा कर रन गति को तेज किया. फर्नांडो के इस ओवर से बांग्लादेश ने 18 रन बटोरे.

undefined

अगले ओवर में मेहदी हसन मिराज ने एक और चौका जड़ा जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 55 रन हो गया. सातवें ओवर में गेंदबाजी के आये हसरंगा ने मेहदी हसन मिराज को बोल्ड कर 26 गेंद में 38 रन की उनकी पारी को खत्म किया.

undefined

अगले ओवर में चमिका करुणारत्ने की उछाल लेती गेंद पर मुशफिकुर रहीम (चार रन) विकेटकीपर मेंडिस को कैच देकर आउट हुए. कम होती रन गति को पटरी पर लाने के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने जोखिम उठाकर नौवें और 10वें ओवर में चार गेंद पर तीन चौके जड़े. तीक्षना ने 11वें ओवर में उन्हें बोल्ड करके उनकी पारी को खतरनाक होने से पहले ही रोक दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola